नई दिल्ली: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोनावायरस के घटते मामलों और पॉजिटिविटी रेट को देखते हुए अरविंद केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में धीरे-धीरे 31 मई से Lockdown खोलने का ऐलान कर दिया है| इसे लेकर शुक्रवार की सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और दिल्ली डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक हुई जिसके बाद केजरीवाल ने अनलॉक की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है|
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 31 मई से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने के क्रम में सबसे पहले कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की आर्थिक गतिविधियों को फिर से का ऐलान किया है।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने काफी हद तक कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है और अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कि ,''दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 1.5% रही और कोरोना के क़रीब 1100 मामले आए हैं| अस्पतालों में Bed मिलने में कोई दिक्कत नहीं; ICU और Oxygen Beds काफी खाली हो गए है| उन्होंने बताया कि अनलॉक की प्रक्रिया धीरे-धीरे शुरू हो रही है, कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है|कोरोना को भी काबू करना और आर्थिक गतिविधियों को भी Allow करना है|
केजरीवाल ने कहा कि ,' हम हफ़्ते दर हफ़्ते जनता के सुझावों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर इसी तरह धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे, बशर्ते कोरोना फिर से बढ़ने नहीं लगे|
''''दिल्ली में धीरे-धीरे 31 मई से Lockdown खोलने की प्रक्रिया शुरू!
Construction Activities और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है
समाज के सबसे कमजोर वर्ग गरीब दिहाड़ीदार मज़दूरों को ध्यान में रख कर लिया निर्णय'''
बता दें कि दिल्ली में 20 अप्रैल से लॉकडाउन लगा हुआ है| दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 19 अप्रैल को छह दिन के लॉकडाउन की घोषणा की थी | मौजूदा लॉकडाउन सोमवार यानी 31 मई को सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा| इस दौरान पहले की तरह अन्य पाबंदियों के साथ मेट्रो सेवा बंद है|