दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने शराब पीने की न्यूनतम आयु सीमा 25 से घटाकर 21 वर्ष कर दी है| दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को नई आबकारी नीति के तहत यह ऐलान किया| दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली में शराब माफिया पर शिकंजा कसने के लिए एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी में बदलाव करके उन सब फैक्टर को हटाया जा रहा है जिनकी वजह से शराब माफिया अपना अवैध कारोबार चला पाता है|
मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''दिल्ली में शराब का समान वितरण होगा लेकिन कोई नई दुकान नहीं खुलेगी। दिल्ली में अब सरकारी शराब की दुकान नहीं होगी। दिल्ली में शराब की क्वालिटी चेक करने के लिए सरकार क्वालिटी चेक का अपना एक इंटरनेशनल सिस्टम बनाएगी| सिसोदिया ने कहा कि,''दिल्ली में शराब पीने की कानूनी उम्र अब 21 साल होगी, इससे कम उम्र के व्यक्ति को ऐसी जगह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी जहां शराब परोसी जाती है|
दिल्ली की Excise Policy में किए महत्तवपूर्ण बदलाव
● दिल्ली में बेनामी शराब की दुकाने होंगी बंद
● अब दिल्ली में सरकार नहीं चलएगी शराब की दुकान
● शराब की दुकान चलाना सरकार की ज़िम्मेदारी नहीं