मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

आप नेता ब्रजेश 'लव कुश' में अंगद और एक्ट्रेस अमिता बनेगी मंदोदरी

नई दिल्ली: लाल किला ग्राउंड में आयोजित विश्व की सबसे बड़ी लव कुश रामलीला के मंच पर फिल्म एक्ट्रेस अमिता नागिया महाबली रावण की पत्नी मंदोदरी के किरदार में और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश गोयल…

आप नेता ब्रजेश 'लव कुश' में अंगद और एक्ट्रेस अमिता बनेगी मंदोदरी
आप नेता ब्रजेश 'लव कुश' में अंगद और एक्ट्रेस अमिता बनेगी मंदोदरी | फ़ोटो: TVL News

ई दिल्ली: लाल किला ग्राउंड में आयोजित विश्व की सबसे बड़ी लव कुश रामलीला के मंच पर फिल्म एक्ट्रेस अमिता नागिया महाबली रावण  की पत्नी मंदोदरी के किरदार में और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजेश गोयल राम भक्त अंगद की भूमिका करते नजर आएंगे। आज लाल किला लीला स्थल पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कमेटी  के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने यह जानकारी दी। इस अवसर पर अर्जुन कुमार ने मंच पर मौजूद एक्ट्रेस अमिता नागिया के साथ,  एक्टर मोहित त्यागी के अलावा आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता ब्रजेश गोयल को मीडिया से रूबरू कराया।



लव कुश लीला के चेयरमैन पवन गुप्ता और जनरल सेक्रेटरी सुभाष गोयल ने पत्रकारों को बताया इस वर्ष करीब बारह टीवी चैनलो के साथ देश विदेश के अनेकों यू ट्यूब चैनलों पर 26 सितंबर से शुरू हो रही लीला का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा, पहले दिन की लीला में बॉलीवुड के लेजेंड एक्टर असरानी नारद का किरदार निभायेंगे तो इसी दिन मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के पांच और कलाकार मंच पर अलग अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे।



अभिनेत्री अमिता नागिया ने  कहा मैं पांचवी बार लव कुश के मंच पर हू ,इस वर्ष मुझे रावण की पत्नी मंदोदरी के रोल के लिए कमेटी ने चुना है, यह मेरे लिए गौरव की बात है। आम आदमी पार्टी के नेता ब्रजेश  गोयल लीला ने पत्रकारों के सवालो का  जवाब देते हुए कहा मुझे इस बार प्रभु श्री राम के सेवक अंगद का किरदार निभाने के लिए लव कुश कमेटी के प्रेसिडेंट अर्जुन कुमार ने जब अप्रोच किया तो मुझे लगा मैं अपनी पार्टी में भी जनता की सेवा के लिए कर रहा हूं और अब मुझे रामलीला के मंच पर प्रभु श्री राम की सेवा करने का मौका भी मिला है यह मेरे लिए गौरव की बात है ।


संवाददाता सम्मेलन में मंच पर मौजूद लीला के जनरल सेक्रेटरी सुभाष गोयल, सत्यभूषण जैन,कपिल रस्तोगी, सौरव गुप्ता,मदन अग्रवाल, राजकुमार  गुप्ता, संदीप भूटानी, प्रवीन सिंघल, राज कुमार गुप्ता, सुभाष कश्यप आदि पदाधिकारियों ने मीडिया के सवालों के जवाब दिए।











tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।