मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं 28 करोड़ रुपये की महंगी घड़ियां, एक शख़्स गिरफ्तार

नई दिल्ली: कस्टम विभाग ने दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 28 करोड़ रुपये की महंगी घड़ियां ज़ब्त की। इनमें से एक घड़ी ही 27.09 करोड़ रुपये की है| सीमा शुल्क अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि इंदिरा गांधी अंतर्राष…

दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं 28 करोड़ रुपये की महंगी घड़ियां, एक शख़्स गिरफ्तार
दिल्ली एयरपोर्ट पर पकड़ी गईं 28 करोड़ रुपये की महंगी घड़ियां, एक शख़्स गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  कस्टम विभाग ने दिल्ली हवाईअड्डे पर करीब 28 करोड़ रुपये की महंगी घड़ियां ज़ब्त की।  इनमें से एक घड़ी ही 27.09 करोड़ रुपये  की है| सीमा शुल्क अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को 28 करोड़ रुपये मूल्य की एक आईफोन 14 प्रो और सात महंगी कलाई घड़ी (जिनमें से एक हीरे से जड़ित है) की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।



कस्टम विभाग के मुताबिक,' मंगलवार को दुबई से दिल्ली पहुंचे आरोपी यात्री के सामान की जांच और तलाशी के दौरान सात कलाई घड़ियां बरामद हुईं|  ये घड़ियां जैकब एंड कंपनी मॉडल बीएल115.30ए, पियाजे लाइमलाइट स्टैला एसआई.नं.1250352 पी11179, रोलेक्स ओयस्टर पर्पेप्चुअल डेट जस्ट एसआई.नं. जेड7जे 12418, रोलेक्स ओयस्टर पर्पेप्चुअल डेट जस्ट एसआई.नं. 0सी46जी2 17, रोलेक्स ओयस्टर पर्पेप्चुअल डेट जस्ट एसआई. नं. 237क्यू 5385 और रोलेक्स ओयस्टर पर्पेचुअल डेट जस्ट एसआई.नं. 86 1आर9269 हैं|



अकेले जैकब एंड कंपनी की एक घड़ी की कीमत 27.09 करोड़ रुपये है|  इन घड़ियों के अलावा, यात्री के पास से 28.17 करोड़ रुपये की कुल कीमत के हीरे जड़ित सोने का ब्रेसलेट और एक आईफोन 14 प्रो 256 जीबी की बरामदगी भी हुई है | घड़ियों को जब्त कर यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।