मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

Rs 1400 Crore Scam: केजरीवाल पर भड़के LG सक्सेना, बोले-सीएम ने हताशा में झूठे आरोपों का लिया सहारा

नई दिल्ली: दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा, "... CM केजरीवाल ने हताशा में भटकाव की रणनीति और झूठे आरोपों का सहारा लिया। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर आने वाले दिनों में मुझ पर और मेरे परिवार पर और…

Rs 1400 Crore Scam: केजरीवाल पर भड़के LG सक्सेना, बोले-सीएम ने हताशा में झूठे आरोपों का लिया सहारा
Rs 1400 Crore Scam: केजरीवाल पर भड़के LG सक्सेना, बोले-सीएम ने हताशा में झूठे आरोपों का लिया सहारा | फ़ोटो: TVL News

ई दिल्ली: दिल्ली उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा, "... CM केजरीवाल ने हताशा में भटकाव की रणनीति और झूठे आरोपों का सहारा लिया। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर आने वाले दिनों में मुझ पर और मेरे परिवार पर और अधिक निराधार व्यक्तिगत हमले जाएं। दरअसल ,आम आदमी पार्टी (आप) ने एलजी विनय कुमार सक्सेना पर 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया है| AAP ने कहा कि 2016 नोटबंदी के वक्त तत्कालीन खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने 1400 करोड़ का घोटाला किया था| दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित AAP नेता उपराज्यपाल सक्सेना के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं|



1400 करोड़ रुपये के घोटाले के आरोप पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने कहा, "मैंने सुशासन, भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस और दिल्ली के लोगों के लिए बेहतर सेवाओं का आह्वान किया। लेकिन दुर्भाग्य से अरविंद केजरीवाल ने हताशा में भटकाव के हथकंडे और झूठे आरोपों का सहारा लिया है।



वीके सक्सेना ने कहा,''मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर आने वाले दिनों में मुझ पर और मेरे परिवार पर इस तरह के निराधार व्यक्तिगत हमले किए जाएं। उन्हें (अरविंद केजरीवाल ) पता होना चाहिए कि मैं किसी भी परिस्थिति में अपने संवैधानिक कर्तव्यों से विचलित नहीं होऊंगा। दिल्ली के लोगों के जीवन में सुधार के लिए मेरी प्रतिबद्धता अटूट है।



वीके सक्सेना ने कहा,'संविधान का पालन करते हुए और दिल्ली के लोगों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए, मैंने निम्नलिखित मुद्दों को हरी झंडी दिखाई:


1. आबकारी नीति में गंभीर विसंगतियां ,बाद में सीएम अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने स्वयं वापस लीं|

2. दिल्ली सरकार के स्कूलों में कक्षाओं के निर्माण में अनियमितताओं पर सीवीसी रिपोर्ट पर कार्रवाई करने में 2.5 साल का अत्यधिक विलंब

3. फाइलों पर सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है

4. राज्य के विश्वविद्यालयों में समय पर सीएजी ऑडिट नहीं किया जा रहा है

5. कैबिनेट की बैठकों के बाद मेरे पास कैबिनेट नोट पहुंचे

6.विदेशी मिशनों में पानी की अनुपलब्धता



सक्सेना ने कहा,''मुझे उम्मीद थी कि अरविंद केजरीवाल सही भावना से इनका समाधान करेंगे। दुर्भाग्य से, प्रतिक्रिया कुछ और नहीं बल्कि मुझ पर होने वाले अशोभनीय और अपमानजनक व्यक्तिगत हमले के बचाव के लिए एक छलावा है। एक जन प्रतिनिधि के रूप में माननीय मुख्यमंत्री को लोगों को यह समझाने की जरूरत है कि सीबीआई द्वारा निर्धारित 17 लाख रुपये को खादी भवन दिल्ली के 2 कर्मचारियों द्वारा बदली गई मुद्रा के रूप में 1400 करोड़ रुपये में बदलने की 'उनकी कला' है, जैसा कि AAP ने दावा किया था।"



Rs 1400 Crore Scam Row: AAP नेताओं के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे LG


बता दें की, दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना AAP नेताओं के ख़िलाफ़ कानूनी कार्रवाई करेंगे| उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना AAP MLA आतिशी, सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और जैस्मीन शाह के खिलाफ भ्रष्टाचार के झूठे, मनगढ़ंत और Highly Defamatory आरोपों के लिए कानूनी कार्रवाई करेंगे| एलजी हाउस के अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना सौरभ भारद्वाज, आतिशी, दुर्गेश पाठक और जैस्मीन शाह सहित AAP नेताओं के खिलाफ "बेहद मानहानि" और भ्रष्टाचार के "झूठे आरोप" के लिए कानूनी कार्रवाई करेंगे।



रिपोर्ट के अनुसार,  विनय कुमार सक्सेना ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में आम आदमी पार्टी (आप) के 1,400 करोड़ के भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन किया है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन की वाइस चेयरमैन जैस्मिन शाह के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



ऑपरेशन लोटस में: विधायकों को खरीदने के AAP नेताओं के आरोपों की BJP ने की जांच की मांग 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।