नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है| खजूरी खास इलाके के गली नं. 21, बी-ब्लॉक श्री राम कॉलोनी में कुछ लोगों ने कल यानी शुक्रवार रात करीब 10.40 बजे युवक के सीने में गोली मार दी है| घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
मृतक की पहचान सोहेल (19 साल) के रूप में हुई है| वह अपने रिश्तेदारों के साथ रहता था| सोहेल कपड़े की फैक्ट्री में काम करता था| पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
दिल्ली पुलिस ने कहा कि,'' खजूरी खास इलाके में बीती रात 19 साल के एक लड़के के सीने में गोली लगने से मृत्यु हो गई। आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर मौजूद है|
सोहेल के चचेरे भाई मुबारक अंसारी ने कहा, 'सोहेल मेरी मौसी का बेटा है। वह यहां (श्रीराम कालोनी) हमारे साथ रहता था। मुझे अपने दोस्त से घटना के बारे में पता चला। जब मैं पहुंचा तो वो जमीन पर गिरा था।' अंसारी ने आगे कहा, 'मुझे बताया गया कि कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी और भाग गए।