दिल्ली: शराब पीने को लेकर 42 वर्षीय पिता को 17 वर्षीय बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला
नई दिल्ली: दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शराब पीने को लेकर 42 वर्षीय पिता की उसके 17 वर्षीय बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
दिल्ली: शराब पीने को लेकर 42 वर्षीय पिता को 17 वर्षीय बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला | फ़ोटो: TVL News
नई दिल्ली: दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में शराब पीने को लेकर 42 वर्षीय पिता की उसके 17 वर्षीय बेटे ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में पिता की हत्या के आरोप में 17 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक घटना 22 अगस्त की है जब पिता और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएसएफ) के जवान शराब के नशे में घर आए और पत्नी को गालियां देने लगे. .
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने कहा कि लड़के ने पिता बंसीलाल (42 वर्ष) को रोकने की कोशिश की तो उसने अपने बेटे को पीट दिया, जिसके बाद बेटे ने अपने पिता को डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया| बंसीलाल को पहाड़गंज के उत्तर रेलवे अस्पताल ले जाया गया जहां 15 मिनट बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया|
कलसी ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। इस संबंध में रविवार को मामला दर्ज किया गया और अगले दिन एक नाबालिग लड़के को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 6 सितंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।