नई दिल्ली: फैक्ट-चेकिंग वेबसाइट ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक व पत्रकार मोहम्मद जुबैर को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की धारा 153/295 के तहत गिरफ़्तार किया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेशकिया | दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने 4 दिन की रिमांड मांगी थी। लेकिन मजिस्ट्रेट कोर्ट
ने दिल्ली पुलिस को एक ही दिन की रिमांड दिया है|
दिल्ली पुलिस अधिकारी ने कहा,'''ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के वकील ने ज़मानत याचिका दायर की थी जिसे अदालत ने 'मेरिट नहीं मिलने' के आधार पर खारिज कर दिया था। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की एक दिन की पुलिस रिमांड की अर्जी मंजूर कर ली|
अधिकारी ने कहा,'''अदालत ने कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए मोहम्मद जुबैर के वकील को उनसे दिन में एक बार आधे घंटे के लिए पुलिस हिरासत में मिलने की अनुमति दी|