नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 25 अगस्त को दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में एक किशोरी को गोली मारकर उसे मारने का प्रयास करने वाले अभियुक्त अमानत अली को गिरफ्तार किया। अभियुक्त सोशल मीडिया के जरिए पीड़ित युवती के संपर्क में था और पिछले 4-5 महीनों से लगातार उसका पीछा कर रहा था।
साउथ दिल्ली DCP बेनिता मैरी जयकर ने बताया''25 अगस्त को 16 वर्षीय बच्ची को संगम विहार इलाके में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती ने बताया 3 अभियुक्त हैं जिनमें से एक अमानत अली है। बच्ची पिछले 2 साल से अमानत को जानती थी, कुछ समय पहले उनकी बातचीत बंद हो गई थी|
बेनिता मैरी जयकर ने बताया'',स्थानीय सूत्रों और CCTV से पता चला कि बाकी के दो अभियुक्त बॉबी और पवन हैं। जिसके बाद तलाश कर हमने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। अमानत का कहना है कि वह उस बच्ची से प्रेम करता था। इसके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद हुए हैं|
संगम विहार में एक युवक द्वारा एक किशोरी को गोली मारने की घटना पर किशोरी के पिता ने बताया', युवक ने 3-4 महीने पहले सोशल मीडिया पर मेरी बेटी से दोस्ती की थी, उसकी ID फर्जी थी। हमें इसके बारे में जुलाई में पता चला|
पिता ने बताया','वह इतनी डरी हुई है कि आधी रात को उठती है,घबरा जाती है। मुझे पता चला कि मास्टरमाइंड अली,कोई उसे अमानत अली कहता है,कोई अरमान अली, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, मैं पुष्टि करने के लिए पुलिस स्टेशन जाऊंगा|