मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

बिजली का ‘फ्री मॉडल’ पूरी तरह फेल, केजरीवाल हुए बेनक़ाब: BJP ने बोला हमला, दिल्लीवालों से फिक्स चार्ज पर पहले से ही तीन गुना बिल वसूला जा रहा है

●दिल्ली में अब उन्हें ही बिजली में छूट मिलेगी जिन्हें केजरीवाल संरक्षण दे रहे हैं: आदेश गुप्ता ● केजरीवाल दिल्ली में किसानों से कमर्शियल रेट पर बिजली शुल्क वसूल रहे हैं-आदेश गुप्तानई दिल्ली: भारतीय ज…

बिजली का ‘फ्री मॉडल’ पूरी तरह फेल, केजरीवाल हुए बेनक़ाब: BJP ने बोला हमला, दिल्लीवालों से फिक्स चार्ज पर पहले से ही तीन गुना बिल वसूला जा रहा है
बिजली का ‘फ्री मॉडल’ पूरी तरह फेल, केजरीवाल हुए बेनक़ाब: BJP ने बोला हमला, दिल्लीवालों से फिक्स चार्ज पर पहले से ही तीन गुना बिल वसूला जा रहा है | फ़ोटो: TVL News

●दिल्ली में अब उन्हें ही बिजली में छूट मिलेगी जिन्हें केजरीवाल संरक्षण दे रहे हैं: आदेश गुप्ता

 ● केजरीवाल दिल्ली में किसानों से कमर्शियल रेट पर बिजली शुल्क वसूल रहे हैं-आदेश गुप्ता



नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल का फ्री दिल्ली मॉडल अब पूरी तरह से बेनकाब और फेल हो चुका है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पहले तो फिक्स बिजली देने के नाम पर दिल्ली में लूट मचाई जिसमें किसानों को भी नहीं बक्शा गया और जब उससे भी पेट नहीं भरा तो अब दिल्लीवासियों को अक्टूबर से बिजली शुल्क देने का अल्टरनेटिव भी दे डाला है क्योंकि अब उन्हें ही सिर्फ सब्सिडी मिलेगी जो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं और जिन्हें केजरीवाल का संरक्षण प्राप्त है। हालात यह है कि दिल्ली में केजरीवाल ने हर विभाग में इतनी लूट मचाई है कि सब कुछ खोखला हो चुका है चाहे बिजली विभाग हो, दिल्ली जल बोर्ड हो, परिवहन विभाग हो या फिर शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग हो।



आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार की ओछी राजनीति तो उस वक्त ही उजागर हो चुकी थी जब कोरोना काल में दुकानदारों से लेकर विभिन्न फैक्ट्रियों से कमर्शियल रेट पर बिजली शुल्क की वसूली की गई थी। जहां सभी राज्यों ने बिजली शुल्क में उपभोक्ताओं को राहत दी थी, वहीं बजट में बिजली बिलों में साल भर के लिए 2820 करोड़ की सब्सिडी देने का वादा करने वाली केजरीवाल सरकार, लॉकडॉउन में उन पैसों से खुद की जेब भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान ऑफिस और दुकाने बंद रहे, ऐसे में बिजली की खपत लगभग 7409 मेगा वाट रही, लेकिन केजरीवाल सरकार 22,876 मेगा वाट के फिक्स्ड चार्ज के बिल भिजवाती रही।



आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली देश का पहला राज्य है जहां किसानों से कमर्शियल दर पर बिजली शुल्क वसूले जाते हैं। पंजाब में सरकार बनने के बाद केजरीवाल. को अपना चेहरा चमकाने के लिए पैसों की जरुरत पड़ रही है तो उसके लिए उन्होंने नया पैतरा अपनाते हुए कह रहे हैं कि दिल्ली के लोग चाहते हैं कि उन्हें बिजली पर कोई सब्सिडी ना दी जाए और उनके बिजली के पैसों का इस्तेमाल विकास में किया जाए। लेकिन केजरीवाल को बताना चाहिए कि दिल्ली के टैक्स पेयर के पैसों का वे अभी तक क्या करते रहे हैं और आगे बिजली से आने वाले पैसों का क्या करेंगे। हकीकत तो यही है कि अब उन्हें सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब में भी चेहरा चमकाने के लिए और अधिक पैसों की जरुरत पड़ रही है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।