मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मूंगफली वाले के जरिये घूस ले रही थीं AAP की काउंसलर, रंगे हाथों CBI ने पकड़ा; BJP बोलीं- AAP Ka Sweet Corruption

नई दिल्‍ली: सीबीआई ने आम आदमी पार्टी (AAP) की नगर पार्षद गीता रावत (AAP municipal councillor Geeta Rawat) को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है| मकान की छत बनाने देने के बदले ₹20000 की रिश्वत ल…

मूंगफली वाले के जरिये घूस ले रही थीं AAP की काउंसलर, रंगे हाथों CBI ने पकड़ा; BJP बोलीं- AAP Ka Sweet Corruption
मूंगफली वाले के जरिये घूस ले रही थीं AAP की काउंसलर, रंगे हाथों CBI ने पकड़ा; BJP बोलीं- AAP Ka Sweet Corruption | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्‍ली: सीबीआई ने आम आदमी पार्टी (AAP) की नगर पार्षद गीता रावत (AAP municipal councillor Geeta Rawat) को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है| मकान की छत बनाने देने के बदले ₹20000 की रिश्वत ले रही पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की निगम पार्षद गीता रावत को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने उसके एक सहयोगी समेत गिरफ्तार किया है|



सीबीआई के मुताबिक उसका सहयोगी उसके ऑफिस के पास ही मूंगफली बेचने का काम करता है| सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी के मुताबिक जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उसमें पूर्वी दिल्ली की वार्ड संख्या दस ई की निगम पार्षद गीता रावत और उसका सहयोगी बिलाल शामिल है|



सीबीआई के मुताबिक शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को शिकायत की थी कि उसे अपने मकान के ऊपर छत बनवानी थी| आरोप है कि इस छत को डालने देने के बदले निगम पार्षद गीता रावत ने 20000 रुपए की रिश्वत मांगी| यह भी आरोप है कि शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत की रकम न दिए जाने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई|



शिकायतकर्ता को कहा गया कि वह यह रकम उसके ऑफिस के पास मूंगफली आदि बेचने वाले बिलाल को दे दे| सूचना के आधार पर सीबीआई ने मामले की आरंभिक जांच की| इस जांच के दौरान जब आरंभिक तौर पर यह पाया गया कि वास्तव में रिश्वत की मांग की गई है तो सीबीआई ने रंग लगे नोट देकर शिकायतकर्ता को रिश्वत देने भेजा| इसके बाद रिश्वत ले रहे बिलाल और निगम पार्षद गीता रावत को गिरफ्तार कर लिया गया| गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की| 




वहीं इस मामले को लेकर विपक्ष ने आप (AAP) पर हमला बोला है|  दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते पूछा कि,''कहाँ गयी आपकी ईमानदारी Arvind Kejriwal जी?........Aap Ka Sweet Corruption| 



आदेश गुप्ता ने कहा,''डिप्टी सीएम सिसोदिया की विधानसभा से उनकी करीबी पार्षद गीता रावत की CBI द्वारा मूँगफली वाले से रिश्वत लेते रंगे हाथ हुई गिरफ्तारी ने ''Aam Aadmi Party''  का असली चेहरा सबके सामने बेनकाब कर दिया है। शराब से लेकर मूँगफली बेचने वाले तक सबसे हिस्सा लेने वाली यह ठग-बेईमानों की भ्रष्ट पार्टी है। गुप्ता ने पूछा,'' मनीष सिसोदिया बताएं कि वो ‘आप’ पार्षद की उगाही में कितना हिस्सा ले रहे थे|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।