नई दिल्ली: दिल्ली के करोल बाग के गफ्फार में जूता बाजार में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। करोल बाग के गफ्फार में जूता बाजार में आज सुबह 4 बजे अचानक आग गई। इसमें 16 दुकानें जलकर खाक हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की 45 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया|
डिप्टी चीफ फायर सुनील चौधरी ने कहा,"सुबह 4:30 पर आग की खबर मिली। संकरी गली के कारण आग एक जगह से दूसरी जगह चली गई। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। मौके पर दमकल की 25-30 गाड़िया मौके पर हैं।"
डिप्टी चीफ फायर सुनील चौधरी ने कहा, हमें 4:16 बजे आग की सूचना मिली जिसके तकरीबन 15 मिनट बाद दमकल की गाड़ियों ने यहां काम करना शुरू कर दिया था। संकरी गलियां होने के कारण आग 3 गलियों तक फैल गई थी। अभी तकरीबन 45 गाड़ियां यहां काम कर रही हैं| अभी हमारा ऑपरेशन चल रहा है, इसके बाद कुलिंग करेंगे और फिर देखेंगे कि कहीं कोई व्यक्ति अंदर तो नहीं था। अभी हमें आग का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है लेकिन असली कारण जांच के बाद पता चलेगा|
गफ्फार मार्केट में लगी आग पर दिल्ली अग्निशमन सेवा के मंडल अधिकारी एस के दुआ ने कहा,'आग पर काबू पा लिया गया है, कहीं-कहीं पर छिटपुट आग लगी हुई है। 15-16 दुकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। 150-200 दमकल कर्मी आग बुझाने में लगे हुए हैं। यहां 5 लोग फंसे हुए थे जिन्हें निकाला गया है|