नई दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई को 6 अगस्त के लिए समन भेजा है। दिल्ली की एक अदालत ने फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलई और अन्य को 6 अगस्त के लिए तलब किया है|
बता दें कि, फिल्ममेकर लीना मणिमेकलाई ने 2 जुलाई को काली फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया था| पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया था| पोस्टर में मां काली के हाथ में एलजीबीटीक्यू (लेस्बियन, गे बाइसेक्सुअल एंड ट्रांसजेंडर कम्युनिटी) का प्राइड फ्लैग भी दिखाया गया है।
देवी 'काली' के विवादित पोस्टर की वजह से घमासान मचा हुआ है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में लीना मणिमेकलई के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है|
लीना मणिमेकलाई के अलावा सहायक निर्माता आशा पोनाचन, राइटर एडिटर श्रवण, कैमरामैन फतीम चौधरी, कलाकार पीराकाश कनाकायाम, आडियोग्राफर तपश नायक, इमेज ग्रेडिंग राजा राजन, मेकअप आर्टिस्ट आशा पोनच्चक, नीदरा, रोडीग, दर्शी वेग के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है|