नई दिल्ली: Delhi Liquor Alleged Scam दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से जुड़े आबकारी नीति विवाद के संबंध में एक ताजा घटनाक्रम में केंद्रीय जांच ब्यूरो मंगलवार को उनके बैंक लॉकर की जांच करने के लिए तैयार है। सिसोदिया ने कहा, "कल CBI हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है। 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था। लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा। जाँच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा।"
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा,''कल CBI हमारा बैंक लॉकर देखने आ रही है. 19 अगस्त को मेरे घर पर 14 घंटे की रेड में कुछ नहीं मिला था. लॉकर में भी कुछ नहीं मिलेगा. CBI का स्वागत है. जाँच में मेरा और मेरे परिवार का पूरा सहयोग रहेगा.
यह भी पढ़ें: सिसोदिया के आवास पर CBI ने की 14 घंटे छापेमारी
केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार ,19 अगस्त 2022 को नई आबकारी नीति मामले में अनियमितताओं के संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के घर पर छापेमारी की थी| दिल्ली के एक्साइज स्कैम में डिप्टी CM मनीष सिसोदिया के आवास समेत 7 राज्यों की 31 जगहों पर CBI ने रेड की थी|
यह भी पढ़ें: FIR में 15 लोगों के नाम, अनुचित लाभ का आरोप
‘मेरा फोन और कंप्यूटर सीज करके ले गए, कुछ फाइलें भी’: सीबीआई रेड पर बोले सिसोदिया