नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर पहुंचे। सिसोदिया से सीबीआई पूछताछ कर रही है| सिसोदिया से पूछताछ के विरोध में आप कार्यकर्ता शक्ति प्रदर्शन में जुटे हुए हैं| कानून और व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण दिल्ली ज़िले में धारा 144 लागू की गई और सीबीआई कार्यालयों की ओर प्रवेश को विनियमित किया गया|
दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पूछताछ से पहले दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को 'शक्ति प्रदर्शन' किया। CBI कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।
अपने निवास से निकलने के बाद, सिसोदिया, जिनकी सीबीआई द्वारा पूछताछ सुबह 11 बजे शुरू होने वाली है, ने सीधे राष्ट्रीय राजधानी में जांच एजेंसी के मुख्यालय जाने के बजाय, महात्मा गांधी के स्मारक राजघाट पहुँच कर गांधी जी को नमन किया|
इस बीच, आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि पूछताछ के बाद सिसोदिया को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही, पार्टी ने रविवार को दावा किया कि उसके नेताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा नजरबंद किया जा रहा है।
CBI Office जाने से पहले कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए सिसोदिया ने कहा,ज़िंदगी में बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं, मेरी Wife ने मेरा बहुत साथ दिया है। मेरा बेटा University में पढ़ता है, मेरी Wife कल बहुत बीमार थी। वो घर पर अकेली रहेगी। आप सभी को मेरे परिवार का बहुत ख़्याल रखना है। सिसोदिया ने कहा,''मैं Jail चला जाऊं तो अफ़सोस मत करना.. गर्व करना| लाखों मनीष सिसोदिया पैदा होंगे, देखते हैं Modi जी कितनों को रोकते हैं।