नई दिल्ली: जहांगीरपुरी बुलडोजर मामले पर दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला बोला है| सिसोदिया ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कहीं स्कूल, कॉलेज, रोजगार, महंगाई कम करने की बात करती नजर नहीं आएगी| केवल गुंडई और लफंगाई की बात करती हुई नजर आएगी| BJP कभी जनता के हित में शिक्षा, स्वास्थ, या महंगाई की बात नही करेगी। BJP बस गुंडई करेगी। अगर देश में गुंडई और लफंगई बंद करनी है तो BJP के Headquarter पर Bulldozer चला दो|
मनीष सिसोदिया ने कहा,''आज BJP गुंडई और लफंगई का दूसरा नाम बन गई है।अगर देश में गुंडई बंद करनी हैं, तो BJP headquarters पर bulldozer चलना चाहिए।
सिसोदिया ने कहा,''आज illegal constructions को तुड़वाने का MCD ने ढोंग किया है। BJP आज जनता के सवालों का जवाब दे- BJP आज जनता के सवालों का जवाब दे- - BJP की MCD ने 15 साल में ये Illegal Constructions को क्यों करवाए? - BJP के जिन नेताओं के राज में ये बने उनके घर पर Bulldozer कब चलेंगे?
आज illegal constructions को तुड़वाने का MCD ने ढोंग किया है। पिछले 15 साल से पैसे खाकर जिन BJP नेताओं ने ये construction करवाएं, उन नेताओं के घरों पर bulldozer कब चलवाएंगे?