मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बेटे की चाहत में महिला ने पार की क्रूरता हदें: दिल्ली में मां ने दो माह की बेटी की गला घोंटकर की हत्या, माइक्रोवेव में छिपाई लाश

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी दो महीने की बच्ची अनन्या कौशिक का गला दबाकर उसे माइक्रोवेब ओवन में छिपा दिया| दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में 2…

बेटे की चाहत में महिला ने पार की क्रूरता हदें: दिल्ली में मां ने दो माह की बेटी की गला घोंटकर की हत्या, माइक्रोवेव में छिपाई लाश
बेटे की चाहत में महिला ने पार की क्रूरता हदें: दिल्ली में मां ने दो माह की बेटी की गला घोंटकर की हत्या, माइक्रोवेव में छिपाई लाश | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपनी दो महीने की बच्ची अनन्या कौशिक का गला दबाकर उसे माइक्रोवेब ओवन में छिपा दिया| दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में 2 महीने की अनन्या को उसकी ही मां ने गला घोंटकर मार डाला।  मां ने अपनी ही दो माह की मासूम बच्ची को न सिर्फ मौत के घाट उतार दिया बल्कि उसके ऊपर शक न जाए इसके लिए काफी नाटक भी किए। अनन्या का कसूर सिर्फ इतना था कि वह लड़की थी। आरोपी महिला डिंपल कौशिक इसी बात से परेशान थी। इसलिए उसने बेटी को मारने का फैसला किया और उसकी लाश माइक्रोवेव में छिपा दी। पड़ोसियों और सास की शिकायत पर पुलिस ने जांच की, तब अनन्या की लाश मिली।




जानकारी के मुताबिक,''मालवीय नगर एक मां ने अपनी दो महीने की बच्ची अनन्या कौशिक का गला दबाकर उसे माइक्रोवेब ओवन में छिपा दिया। परिजनों ने बच्ची के गायब होने की सूचना पुलिस को दी। तलाशी लेने पर अनन्या का शव ओवन में मिला। बच्ची ओवन बाद मृत मिली। पुलिस ने मां डिंपल कौशिक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की है। पूछताछ में डिंपल कौशिक ने कबूल कर लिया है कि ये उसने ही किया है| आरोपी मां दूसरा बच्चा बेटी होने से नाराज थी। 




साउथ दिल्ली में एक बच्ची के ओवन में मृत मिलने के मामले पर साउथ दिल्ली की DCP बेनिता मैरी जयकर ने बताया,''कल शाम 4:30 बजे फोन आया कि एक बच्ची गुमशुदा है जिसके बाद हम उनके घर पहुंचे तो पता चला कि बच्ची मिल गई है और उसे अस्पताल लेकर गए हैं, अस्पताल पहुंचते ही डॉ. ने हमे बताया कि बच्ची मर चुकी है| 



DCP बेनिता मैरी जयकर ने बताया,'जांच में पता चला है कि आस-पास के लोगों ने ही बच्ची को ढूंढा था। पड़ोसियों ने उनके घर का कांच तोड़ा और अंदर मां थी और बेटा रो रहा था। जिसके बाद दूसरे फ्लोर पर बच्ची माइक्रोवेव के अंदर मिली। बच्ची के पिता का भी यही कहना है कि ये मां ने ही किया है| उन्होंने कहा,''आज बच्ची का पोस्टमार्टम हुआ है। डॉ. को लग रहा है कि बच्ची की गला दबाने से मौत हुई है। बच्ची के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है तो डॉ. कुछ नहीं बोल रहे हैं। लेकिन मां ने अब कबूल कर लिया है कि ये उसने ही किया है|




दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार गुलशन कौशिक परिवार के साथ मकान नंबर 656, भैरो चौक चिराग दिल्ली गांव में रहता है। परिवार में पत्नी डिंपल कौशिक के अलावा चार वर्ष का बेटा और दो माह की बेटी अनन्या कौशिश की थी। साथ में गुलशन की मां व भाई भी रहते हैं। वह घर में ही किराना की दुकान चलाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब तीन बजे डिंपल ने बच्ची का गला दबा दिया और उसे दूसरी मंजिल पर रखे एक खराब ओवन में डाल दिया। इसके बाद वह पहली मंजिल पर आ गई।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-changed-evms-before-reaching-the-strong-room-audio-of-conversation-about-changing-evms-goes-viral


दरअसल,' डिंपल लड़की पैदा होने से परेशान थी। इस बात पर कई बार उसका पति से झगड़ा भी हुआ था। अनन्या के अलावा दंपति का एक 4 साल का बेटा भी है। बच्ची की मौत के बाद महिला ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था।


https://www.thevirallines.net/lucknow-news-uttar-pradesh-election-officers-audio-viral-on-evm-in-up-evm-changed-at-every-booth


वह कमरा बंद कर अपने चार वर्ष के बेटे को पीटने लगी। पति, सास व देवर ग्राउंड फ्लोर पर अपनी किराना की दुकान पर बैठे थे। वह शोर सुनकर ऊपर गए तो देखा कि डिंपल चार वर्ष के बेटे को पीट रही थी। कमरा अंदर से बंद थ। इन लोगों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर बेटे को बचाया। इस दौरान डिंपल बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में जाकर पता लगा कि उसने बेहोश होने का नाटक किया था। अनन्या कमरे में नहीं थी। इसके बाद पड़ोसियों और बच्ची की दादी ने मिलकर पूरे घर में उसकी तलाश की। अनन्या का शव दूसरी मंजिल पर रखे एक ओवन के अंदर मिला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी मां को अरेस्ट कर लिया है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।