नई दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की। चार्जशीट में 12 महिलाओं, 4 पुरुषों और 5 नाबालिगों (2 लड़कियों, 3 लड़कों) सहित 21 आरोपियों के नाम हैं|
बता दें कि, शाहदरा जिले के कस्तूरबा नगर में 20 साल की एक युवती को अगवा कर गैंगरेप करने के बाद उसके चेहरे पर कालिख पोतकर, सिर मुंडवाकर और गले में जूतों की माला पहनाकर सड़कों पर घुमाया गया था।
यह घटना 26 जनवरी को कस्तूरबा नगर इलाके की है, जहां पीड़िता के बाल काटकर, चेहरे पर कालिख पोतकर और उसे जूतों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाया गया था | घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए|
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस दर्दनाक घटना की निंदा की थी और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी| 27 जनवरी को पीड़िता से मिलने के बाद मालीवाल ने कहा था,'' ‘मैं लड़की से मिली, उसने बताया कैसे तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और वहां खड़ी औरतों ने उन्हें बलात्कार करने को उकसाया| लड़की के शरीर पर अमानवीय घाव हैं| उसके बाल काटकर और मुंह काला कर इलाके में घुमाया गया| अवैध शराब बेचने वालों की दबंगई बहुत बढ़ गयी है|