नई दिल्ली: दिल्ली के ओल्ड सीमापुरी इलाके में सड़क पर एक संदिग्ध बैग मिला है| दिल्ली के पुराने सीमापुरी इलाके में सड़क पर एक संदिग्ध बैग मिलने के बाद वहां सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और NSG मौके पर पहुंची| सीमापुरी में इलाके में एक मकान से मिले संदिग्ध बैग से 2.5 - 3 किलोग्राम IED बरामद हुआ है|
NSG (National Security Guard) ने बताया,''सीमापुरी में आज एक घर से बरामद आईईडी में अमोनियम नाइट्रेट और RDX के साथ टाइमर डिवाइस का इस्तेमाल किया गया। लगभग 2.5 किलोग्राम से 3 किलोग्राम आईईडी को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के बम निरोधक दस्ते (BDS) द्वारा डिफ्यूज किया गया|
इससे पहले दिल्ली पुलिस ने बताया,'' गाज़ीपुर RDX मामले की जांच के दौरान स्पेशल सेल को पुरानी सीमापुरी स्थित एक मकान की जानकारी मिली। स्पेशल सेल की टीम जब वहां पहुंची तब वह घर बंद था और एक संदिग्ध बैग मिला। तुरंत दमकल विभाग और NSG टीम को मौके पर पहुंचने की सूचना दी गई|
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेल सेल के अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध बैग ओल्ड सीमापुरी के सुनारों वाली गली के एक घर में पाया गया है|जिस मकान से IED बरामद हुई है वो कासिम नाम के शख्स का है, जिसने कुछ दिन पहले एक लड़के को प्रॉपर्टी डीलर शकील के जरिये अपने मकान का सेकंड फ्लोर एक लड़के को किराए पर दिया था|
10 दिन पहले उसके साथ यहां 3 और लड़के रहने आ गए| पुलिस के पहुंचने से पहले सभी IED का बैग कमरे पर छोड़कर फरार हो गए| दिल्ली पुलिस को दोपहर 2 बजे इलाके में संदिग्ध बैग की सूचना मिली थी| स्पेशल सेल के अधिकारियों के मुताबिक, ये बैग ओल्ड सीमापुरी के मकान नंबर डी-49 सुनारों वाली गली में एक घर में मिला|
बता दें कि, 14 जनवरी को दिल्ली के गाजीपुर फूल मंडी के गेट नंबर एक के बाहर एक लावारिस बैग मिला था| बैग के अंदर से इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया था| बाद में गाजीपुर सब्जी मंडी के अंदर ही 8 फीट का गहरा गड्ढा किया गया और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के बम निरोधक दस्ते (BDS) द्वारा आईईडी को डिफ्यूज किया गया|