नई दिल्ली: विनय कुमार सक्सेना ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के उपराज्यपाल (Lieutenant Governor of Delhi) के रूप में शपथ ली। विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली है।
शपथ ग्रहण के बाद विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि,''वह एलजी की तरह नहीं, बल्कि लोकल गार्जियन की तरह काम करेंगे। दिल्ली के नए उपराज्यपाल ने कहा कि,''मैं एक स्थानीय अभिभावक के रूप में काम करूंगा। आप मुझे राज निवास से ज्यादा सड़कों पर देखेंगे।
विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि,;;प्रदूषण दिल्ली में एक प्रमुख मुद्दा है| केंद्र, दिल्ली सरकार और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर इस समस्या को हल करने का प्रयास करेंगे। असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को दिया जाएगा प्रशिक्षण".
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन नाराज होकर वापस लौट गए।
संसद सदस्यों तक के लिए इन्होंने सीट नहीं रखी हुई.... बीजेपी सांसद हर्षवर्धन यह कहते हुए नाराज होकर दिल्ली के नए एलजी विनय कुमार सक्सेना के शपथ ग्रहण समारोह से चले गए|