मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भगत सिंह के नाम पर होगा दिल्ली के सैनिक स्कूल का नाम, फौज में भर्ती होने की दी जाएगी ट्रेनिंग; सेना के Retired Officers देंगे Training

● 14 एकड़ में बनेगा शहीद भगत सिंह आर्म्ड फ़ोर्स प्रिपरेटरी स्कूल● बच्चों के लिए पूरी तरह Free होगा स्कूल, सेना के Retired Officers देंगे Trainingनई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कह…

भगत सिंह के नाम पर होगा दिल्ली के सैनिक स्कूल का नाम, फौज में भर्ती होने की दी जाएगी ट्रेनिंग; सेना के Retired Officers देंगे Training
भगत सिंह के नाम पर होगा दिल्ली के सैनिक स्कूल का नाम, फौज में भर्ती होने की दी जाएगी ट्रेनिंग; सेना के Retired Officers देंगे Training | फ़ोटो: TVL News

● 14 एकड़ में  बनेगा शहीद भगत सिंह आर्म्ड फ़ोर्स प्रिपरेटरी स्कूल

● बच्चों के लिए पूरी तरह Free होगा स्कूल, सेना के Retired Officers देंगे Training



नई दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,''कल शहीद-ए-आज़म भगत सिंह का शहादत दिवस है। पिछले साल हमने ऐलान किया था कि दिल्ली में एक ऐसा स्कूल बनाएंगे जहां बच्चों को फौज में भर्ती होने की ट्रेनिंग दी जाएगी। उस स्कूल नाम शहीद भगत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी स्कूल होगा|



केजरीवाल ने कहा कि,''ये स्कूल पूरी तरफ मुफ़्त होगा और आवासीय होगा। यहां पर एक्सपर्ट फैकल्टी खासकर सेना, नौसेना और वायुसेना के रिटायर्ड ऑफिसर को ट्रेनिंग कराने के लिए लाया जाएगा। दिल्ली में रहने वाला कोई भी बच्चा यहां दाखिला ले सकता है, इसमें 9वीं और 11वीं कक्षा में दाखिला होगा|



अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ये स्कूल पूरी तरह से फ़्री होगा, रेजिडेंशियल होगा यानि जो भी एडमिशन लेगा उसे वहीं रहना होगा, लड़कियों के लिए अलग और लड़कों के लिए अलग हॉस्टल होगा| झड़ौदा कला में 14 एकड़ में ये कैंपस बनाया जा रहा है, मॉर्डन सुविधाओं से लैस ये स्कूल बनाया जा रहा है|



केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रहने वाला कोई भी बच्चा इस स्कूल में एडमिशन ले सकता है, स्कूल में 9 वीं और 11वीं क्लास में एडमिशन होगा, दोनों ही कक्षाओं में 100/100 सीटें होंगी, इसी साल से इसकी क्लासेज शुरू हो रही है, अभी से इन 200 सीटों के लिए 18000 एप्लिकेशन आ चुकी हैं| 27 मार्च को 9वीं क्लास के लिए टेस्ट होंगे और 28 मार्च को 11वीं क्लास के लिए एडमिशन टेस्ट होंगे| फर्स्ट फेज में एप्टिट्यूड टेस्ट और सैकेंड फेज में इंटरव्यू होंगे|







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।