नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की MBBS गर्ल्स हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा ने आत्महत्या कर ली|सफदरजंग अस्पताल की MBBS गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला है। एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा का नाम रितु था| सफदरजंग अस्पताल से घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी गई है। पुलिस को मृतका की डायरी में हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला है| कमरे के अंदर एंटीडिप्रेसेंट दवा के 2 खाली पैकेट भी मिले हैं|
छात्रा रितु ने सुसाइड नोट में लिखा कि अर्थहीन, किसी की नहीं, जहरीली, प्याररहित मेरी जिंदगी मैं किसी खुशी के लायक नहीं हूं, मेरी जिंदगी में कभी कुछ ठीक नहीं होगा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैंने कितना संघर्ष किया है|
पुलिस ने बताया कि हमें तड़के 3 बजकर 30 मिनट फोन आया था कि सफदरजंग अस्पताल के एमबीबीएस गर्ल्स हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली|
दिल्ली पुलिस ने कहा,''हमें तड़के साढ़े 3 बजे फोन आया कि सफदरजंग अस्पताल की MBBS गर्ल्स हॉस्टल में MBBS फाइनल ईयर की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अस्पताल ले जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया| मृतका की डायरी में हाथ से लिखा सुसाइड नोट मिला है। कमरे के अंदर एंटीडिप्रेसेंट दवा के 2 खाली पैकेट भी मिले। आगे की जांच जारी|