नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा को रायपुर जाने वाली इंडिगो के विमान से नीचे उतार दिया गया| जिसके बाद पवन खेड़ा को असम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है| पवन खेड़ा को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाया जाएगा| कांग्रेस पार्टी ने कहा,'' पवन खेड़ा को असम पुलिस गिरफ्तार करके ले जा रही है। उन्होंने कौन सा ऐसा जुर्म किया है कि उन्हें गिरफ्तार किया गया? ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?
दरअसल, छत्तीसगढ़ के रायपुर में 24 फरवरी से शुरू हो रहे कांग्रेस के 85वां पूर्ण सत्र राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने के लिए कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा था। उड़ान भरने से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को विमान से उतारा गया, प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत, रणदीप सिंह सुरजेवाला, केसी वेणुगोपाल समेत कई नेता शामिल है| कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को विमान से उतारे जाने के बाद पूरे प्रतिनिधिमंडल ने 'बीजेपी हाय हाय' के नारे लगाने शुरू कर दिए।
कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया कि किस आधार पर खेड़ा को नीचे उतारा गया है और देश में कानून का कोई राज है या नहीं|यह घटना इंडिगो की विमान संख्या 6 ई 204 में हुई और विरोध में कांग्रेस के कई नेता विमान से नीचे उतर गए|
बता दें कि, हाल ही में, गौतम अडानी मुद्दे पर सरकार पर हमला करते हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पवन खेड़ा ने नरेंद्र दामोदरदास मोदी को नरेंद्र गौतमदास मोदी बोल दिया था, जिसके बाद पवन खेड़ा की बीजेपी ने आलोचना की थी। इस टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है|
स्थानीय अदालत से अनुमति लेने के बाद पवन खेड़ा को असम लाएंगे: असम पुलिस
पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने के बाद असम पुलिस के IGP L&O और स्पॉक्स प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया, "असम के दीमा हसाओ ज़िले के हाफलोंग थाने में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले के सिलसिले में पवन खेड़ा की रिमांड लेने के लिए असम पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना हुई| हमने दिल्ली पुलिस से उसे (पवन खेड़ा) गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है। स्थानीय अदालत से अनुमति लेने के बाद हम उसे असम लाएंगे|
पुलिस के पास किसी भी प्रकार का कोई लिखित गिरफ्तारी आर्डर नहीं है: कांग्रेस
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा,''आज हम सभी Indigo की फ्लाइट से रायपुर जा रहे थे, तभी हमारे साथी ''Pawan khera'' जी को झूठ बोलकर फ्लाइट से उतार दिया गया। पुलिस ने हमें बताया कि असम पुलिस ने FIR दर्ज की है। लेकिन पुलिस के पास किसी भी प्रकार का कोई लिखित गिरफ्तारी आर्डर नहीं है।
ये तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी
कांग्रेस पार्टी ने कहा,''पहले छत्तीसगढ़ में नेताओं के यहां ED को भेजा गया। अब, कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जा रहे @Pawankhera जी को फ्लाइट में चढ़ने से रोक दिया गया। ये तानाशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी... हम लड़ेंगे और जीतेंगे।
तानाशाही का दूसरा नाम मोदी - शाह: आकाश शर्मा
आकाश शर्मा ने ट्वीट किया,''मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करने के लिए नये - नये पैंतरे आजमा रही है , छग मे कांग्रेस नेताओं पर छापेमारी के बाद अब , दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस नेता पावन खेरा जी को रायपुर जहाज से उतारा गया, मोदी - शाह का तानाशाह रवैया देश देख रहा है| एक अन्य ट्वीट में लिखा,' तानाशाही का दूसरा नाम मोदी - शाह है... दिल्ली पुलिस द्वारा कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री @Pawankhera जी को फ्लाईट से उतरने को कहा गया, जिसके विरोध मे पार्टी नेताओं ने एयरपोर्ट पर धरना देकर, नारेबाजी कर मोदी सरकार के इस तानाशाही रवैये के खिलाफ विरोध जाहिर की.
सुरेंद्र राजपूत ने ट्वीट किया,''पवन खेड़ा @Pawankhera जी को विदेश नहीं रायपुर जाने से रोका। ये आपातकाल और तानाशाही नहीं तो क्या है? मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी
तानाशाह ने अधिवेशन से पहले ED के छापे मरवाए और अब इस तरह की हरकत पर उतर आया
कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,'' आज इंडिगो की फ्लाइट 6E-204 से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली से रायपुर जा रहे थे। सभी फ्लाइट में बैठ चुके थे, उसी वक्त हमारे नेता Pawan khera जी को फ्लाइट से उतरने को कहा गया। ये तानाशाही रवैया है। तानाशाह ने अधिवेशन से पहले ED के छापे मरवाए और अब इस तरह की हरकत पर उतर आया।
मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि ,“ पहले ED ने रायपुर में छापामारी की, अब @Pawankhera को दिल्ली पुलिस द्वारा रायपुर के जहाज़ से उतारा गया है। तानाशाही का दूसरा नाम अमितशाही है। मोदी सरकार हमारे राष्ट्रीय महाअधिवेशन को बाधित करना चाहती है। हम डरने वाले नहीं हैं, देशवासियों के लिए संघर्ष करते रहेंगे।
मुझे नहीं पता कि क्यों रोका जा रहा है..: पवन खेड़ा
विमान में चढ़ने से रोके जाने पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा,''मुझे कहा गया कि वे मेरा सामान देखना चाहते हैं। मैंने कहा मेरे पास एक हैंडबैग के अलावा कुछ नहीं है। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि मैं नहीं जा सकता और डीसीपी मुझसे मिलने आएंगे। मुझे नहीं पता कि मुझे क्यों रोका जा रहा है|
....यह निंदनीय है: अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि ,“दिल्ली से रायपुर कांग्रेस अधिवेशन में भाग लेने जाते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री पवन खेड़ा को असम पुलिस ने फ्लाइट से उतार दिया। ऐसी कौनसी इमरजेंसी थी कि असम पुलिस ने दिल्ली आकर ये कृत्य किया? पहले रायपुर में ED के छापे एवं अब ऐसा कृत्य BJP की बौखलाहट दिखाता है। यह निंदनीय है।