मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

दिल्ली के इंडियन स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई इमारत

नई दिल्ली: दिल्ली के सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है। सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने…

दिल्ली के इंडियन स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई इमारत
दिल्ली के इंडियन स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई इमारत | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली:  दिल्ली के सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है। सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्वाट कमांडो और बम निरोधक दस्ते की टीम स्कूल पहुंची।



दिल्ली पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली|डीसीपी (साउथ) चंदन चौधरी के मुताबिक, स्कूल को खाली करा लिया गया है और बम डिटेक्शन स्क्वॉड और एएस चेक टीम पूरी तरह से जांच कर रही है।


अधिकारी ने कहा कि एक ईमेल संदेश की प्राप्ति के बारे में जानकारी सबसे पहले भारतीय स्कूल के एक बृजेश द्वारा टेलीफोन पर साझा की गई थी। धमकी वाला ईमेल सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर मिला।



 इंडियन स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर साउथ दिल्ली की डीसीपी चंदन चौधरी ने कहा कि,''नवंबर के महीने में भी एक ईमेल आया था लेकिन उसका सर्वर जर्मन से था इसलिए आगे उसका लिंक स्टैबलिश नहीं हो पाया था तो इस बार हम कोशिश कर रहे हैं, हम जांच कर रहे हैं| हमने परिसर की दो राउंड जांच करा दी है अब तीसरा राउंड चल रहा है संभावना है कि ये हॉक्स कॉल है|









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 12 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 26 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।