मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दिल्ली न्यूज़ : आतंकी हमले का खतरा, खुफिया विभाग ने दिए हाईलेवल इनपुट; ये दो तरीके अपना सकते हैं दहशतगर्द

गणतंत्र दिवस-2025 के मौके पर आतंकी ड्रोन के जरिए या फिर भारी वाहन (रनिंग वाहन) को भीड़ में घुसाकर हमला कर सकते हैं।खुफिया विभाग की ओर से दिए गए आतंकी हमले के ये इनपुट बहुत ही सीरियस हैं।ऐसे में गृह म…

दिल्ली न्यूज़ : आतंकी हमले का खतरा, खुफिया विभाग ने दिए हाईलेवल इनपुट; ये दो तरीके अपना सकते हैं दहशतगर्द
दिल्ली न्यूज़ : आतंकी हमले का खतरा, खुफिया विभाग ने दिए हाईलेवल इनपुट; ये दो तरीके अपना सकते हैं दहशतगर्द | फ़ोटो: TVL News

गणतंत्र दिवस-2025 के मौके पर आतंकी ड्रोन के जरिए या फिर भारी वाहन (रनिंग वाहन) को भीड़ में घुसाकर हमला कर सकते हैं।


खुफिया विभाग की ओर से दिए गए आतंकी हमले के ये इनपुट बहुत ही सीरियस हैं।


ऐसे में गृह मंत्रालय के ओर से सभी एजेंसियों को एक साथ एक प्लेटफार्म पर आकर आपसी समन्वय करने का आदेश दिया है।


इनपुट को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एंट्री ड्रोन तैनात किया गया है।


ऐसा पहली बार हो रहा है कि ये नई पोस्ट बनाई गई है। गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार आतंकी हमले के बहुत ही हाईलेवल इनपुट हैं।


इनपुट में कहा गया है कि इस बात की संभावना सबसे ज्यादा है कि आतंकी ड्रोन से हमला कर सकते हैं।


हाल ही में रूस-यूक्रेन समेत अन्य देशों के बीच हुए युद्धों में हमले के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है।


इन देशों के बीच देखा गया है कि हाई टेक्नोलॉजी व अन्य आधुनिक ड्रोन से हमला गया है। ऐसे में ड्रोन भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गए हैं।


इसके अलावा ये भी इनपुट हैं कि जैसा कई देशों में हो रहा है आतंकी किसी भारी वाहन को भीड़ में घुसाकर हमला कर सकते हैं।


ऐसे कर जान-माल का ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसे रोकने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह हाईअलर्ट मोड में आ चुकी हैं।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।