मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

सिंधु मोरखाना-किरतासर-सोवां रूट पर रोडवेज बस सेवा की माँग, छात्रों की आवाज़ बनी परशुराम सेना संघ

बीकानेर। सिंधु मोरखाना, किरतासर और सोवां से बीकानेर आने-जाने वाले विद्यार्थियों को लोक परिवहन बस सेवा के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर रोडवेज बसें संचालित नहीं होने के…

सिंधु मोरखाना-किरतासर-सोवां रूट पर रोडवेज बस सेवा की माँग, छात्रों की आवाज़ बनी परशुराम सेना संघ
सिंधु मोरखाना-किरतासर-सोवां रूट पर रोडवेज बस सेवा की माँग, छात्रों की आवाज़ बनी परशुराम सेना संघ | फ़ोटो: TVL News

बीकानेर। सिंधु मोरखाना, किरतासर और सोवां से बीकानेर आने-जाने वाले विद्यार्थियों को लोक परिवहन बस सेवा के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस रूट पर रोडवेज बसें संचालित नहीं होने के कारण लगभग 50 छात्र-छात्राओं को महंगी प्राइवेट बसों में सफर करना पड़ता है, जिससे आर्थिक बोझ के चलते कई विद्यार्थी नियमित रूप से कॉलेज नहीं जा पा रहे हैं।


छात्रों की इस तकलीफ को महसूस करते हुए श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ, बीकानेर के जिला अध्यक्ष अर्जुन पंचारिया ने उनकी आवाज़ बुलंद की है। उन्होंने सरकार और परिवहन विभाग से अपील की है कि इस रूट पर जल्द से जल्द रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए, ताकि विद्यार्थियों को सुगम और किफायती यात्रा सुविधा मिल सके।


श्री राष्ट्रीय परशुराम सेना संघ की ओर से प्रशासन को जल्द ही ज्ञापन सौंपा जाएगा। यदि शीघ्र कोई समाधान नहीं निकला तो संघ के कार्यकर्ता और छात्र मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अब देखना यह है कि सरकार इस गंभीर समस्या पर क्या कदम उठाती है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 फ़रवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।