मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज़: युवती को जबरन खींचकर कार में बिठाया, फिर स्कूल में ले जाकर किया दुष्कर्म

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य सुनील पर युवती से बलात्कार का मुकदमा किया गया है। गौरी बाजार थानाक्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खड़ी युवती को भाजपा के जिला पंचा…

बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज़: युवती को जबरन खींचकर कार में बिठाया, फिर स्कूल में ले जाकर किया दुष्कर्म
बीजेपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज़: युवती को जबरन खींचकर कार में बिठाया, फिर स्कूल में ले जाकर किया दुष्कर्म | फ़ोटो: TVL News

देवरिया:  उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में भाजपा के जिला पंचायत सदस्य सुनील पर युवती से बलात्कार का मुकदमा किया गया है। गौरी बाजार थानाक्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खड़ी युवती को भाजपा के जिला पंचायत सदस्य सुनील ने फोर व्हीलर से अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया| पीड़िता के तहरीर के आधार पर सुनील के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज़ किया गया है। 



एक लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले पर देवरिया के SP संकल्प शर्मा ने कहा,“गौरी बाजार की घटना है जिसमें पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर सुनील नामक व्यक्ति के खिलाफ IPC की धारा 376 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी|



यह घटना मंगलवार की है| मंगलवार रात युवती घर के बाहर खड़ी थी तभी बर्दगोनिया गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य सुनील ने उसे जबरन गाड़ी में खींचकर बैठा लिया। बर्दगोनिया गांव के स्कूल के ग्राउंड में उसके साथ रेप किया। 




22 वर्षीय युवती के मुताबिक, सुनील ने अपने चारपहिया वाहन में जबरन बैठा लिया।  वाहन में उसका एक साथी भी था। पंचायत सदस्य उसे लेकर पास के गांव के स्कूल में पहुंचा। वहां पंचायत सदस्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बुधवार की भोर में सुनील का साथी उसे कार से उसके घर के समीप सड़क पर छोड़कर भाग गया। परिवार वालों को आपबीती बताने के बाद परिवार सहित बुधवार को पीड़िता थाने पहुंची और पंचायत सदस्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जून 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।