मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपी में 'TTT' फॉर्मूला के सकारात्मक परिणाम: देवरिया में CM योगी ने जनप्रतिनिधियों से कम से कम एक CHC या PHC को गोद लेने की अपील

देवरिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद देवरिया में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से ICCC के संचालन के संब…

यूपी में 'TTT' फॉर्मूला के सकारात्मक परिणाम: देवरिया में CM योगी ने जनप्रतिनिधियों से कम से कम एक CHC या PHC को गोद लेने की अपील
यूपी में 'TTT' फॉर्मूला के सकारात्मक परिणाम: देवरिया में CM योगी ने जनप्रतिनिधियों से कम से कम एक CHC या PHC को गोद लेने की अपील | फ़ोटो: TVL News

देवरिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद देवरिया में इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से ICCC के संचालन के संबंध में वार्ता की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देवरिया के कतरारी गांव में निगरानी समिति की बैठक ली। मुख्यमंत्री जी ने निगरानी समितियों के सदस्यों से कोविड महामारी के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आमजन को जागरूक करने की अपील की।



देवरिया में प्रेसवार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि,''''कोरोना के विरुद्ध जारी लड़ाई में देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश अपनी प्रभावी भूमिका के साथ कार्य कर रहा है। आबादी के साथ हमारे सामने बड़ी चुनौती भी थी। प्रदेश में 'TTT' फॉर्मूला अपनाने के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं| उत्तर प्रदेश में अब तक 4.77 करोड़ कोविड टेस्ट किए गए हैं, टेस्ट की यह संख्या देश में सर्वाधिक है। प्रदेश के लिए कहा जाता था कि यहां कोविड की स्थिति अनियंत्रित हो जाएगी लेकिन आज प्रदेश एक सुरक्षित स्थिति की ओर आगे बढ़ रहा है|




 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''प्रदेश के लिए कहा जाता था कि यहां 01 लाख केस प्रतिदिन आएंगे लेकिन आज प्रदेश में सिर्फ 3,300 केस आए हैं। एक्टिव केस की संख्या जो 30 अप्रैल को 3.10 लाख थी, आज वह घटकर मात्र 62 हजार रह गई है|



उन्होंने कहा कि,'''निगरानी समितियों द्वारा गांव-गांव लक्षणयुक्त लोगों की पहचान करने, मेडिसिन किट उपलब्ध कराने, RRT द्वारा एंटीजन टेस्ट कराने का काम तेजी से हो रहा है| आज इन्हीं कार्यों का परिणाम है कि प्रदेश में क्युमलेटिव पॉजिटिविटी रेट 03% के आस-पास पहुंच गया है। रिकवरी रेट 95% के आस-पास पहुंच गया है|




 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,''पहली लहर की तुलना में दूसरी लहर में मेडिकल ऑक्सीजन की कमी देखने को मिली थी। हम भारत सरकार के आभारी हैं, जिनके द्वारा पहली बार देश में ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाई गई। IAF के विमानों की मदद से ऑक्सीजन की आपूर्ति की गई| हर जनपद को ऑक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए हम काम कर रहे हैं। प्रदेश में अब तक 20 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं।  इतनी ही संख्या में हम और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहे हैं|





 योगी आदित्यनाथ ने कहा कि,'प्रदेश में 300 से ज्यादा ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा रही है। जनपद देवरिया में 04 ऑक्सीजन प्लांट लगाने की कार्यवाही चल रही है|देवरिया में पॉजिटिविटी रेट 03% के आस-पास है और रिकवरी रेट 93 फीसदी से अधिक है| कोरोना की थर्ड वेव का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के लिए अभी से तैयारी की जानी चाहिए। इंसेफेलाइटिस मॉडल का इस्तेमाल कर हम थर्ड वेव को रोकने में सफल होंगे। हम लोग अभी से बच्चों को मेडिसिन उपलब्ध करा रहे हैं| देवरिया में पहले से 15 बेड का PICU वॉर्ड है। 20 बेड के एक नए PICU वॉर्ड के निर्माण का आदेश दिया गया है। हर CHC में मिनी PICU के निर्माण की सहमति दी गई है|




उन्होंने कहा कि,'''मैंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वह कम से कम एक CHC या PHC को गोद लेकर वहां की एक्टिविटीज के साथ जुड़ें। जिससे हर व्यक्ति को हम बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवा सकें। इस दिशा में प्रयास प्रारंभ हुआ है| प्रदेश में वैक्सीनेशन अभियान भी युद्धस्तर पर चल रहा है। प्रदेश में अब तक 1.81 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं। 01 जून से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन का कार्य सभी जनपदों में किया जाएगा|




CM ने कहा कि,ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अब भी कोविड टेस्ट करवाने या वैक्सीन लगवाने में संकोच करते हैं। मेरी अपील है कि टेस्ट कराने से घबराएं नहीं और वैक्सीजन जरूर लगवाएं। वैक्सीन हमें सुरक्षा कवच प्रदान करेगी| 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के अभिभावकों को प्राथमिकता पर वैक्सीन देने के लिए हर जनपद में 'अभिभावक स्पेशल' बूथ बनाए जाएंगे। इससे हम पूरे परिवार को एक सुरक्षा कवच प्रदान कर सकेंगे| आने वाले समय में 12 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए भी वैक्सीन आने वाली है। हम उन बच्चों को भी समय से वैक्सीन देकर सुरक्षित करेंगे|



उन्होंने कहा कि,'''हमने लोगों के जीवन और जीविका दोनों को बचाने के लिए लॉकडाउन की जगह आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगाया है। सामान्य गतिविधियां जो कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संचालित हो सकती हैं, वह यथावत जारी हैं|मुझे विश्वास है कि कोरोना के खिलाफ जो अभियान चल रहा है, वह सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।