मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

देवरिया: जेई व एईएस बीमारी को लेकर DM आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों दिए गए आवश्यक निर्देश, कहा-कोई लापरवाही कदापि न बरती जाए

देवरिया: देवरिया जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जेई/एईएस, वेक्टर जनित संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण हेतु अभी से कार्य योजना बनाकर तत्परता के साथ उस पर कार्य किए जाने का निर्देश जुड़े सभी विभागों के अ…

देवरिया: जेई व एईएस बीमारी को लेकर DM आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों दिए गए आवश्यक निर्देश, कहा-कोई लापरवाही कदापि न बरती जाए
देवरिया: जेई व एईएस बीमारी को लेकर DM आशुतोष निरंजन ने अधिकारियों दिए गए आवश्यक निर्देश, कहा-कोई लापरवाही कदापि न बरती जाए | फ़ोटो: TVL News

देवरिया:  देवरिया जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जेई/एईएस, वेक्टर जनित संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण हेतु अभी से कार्य योजना बनाकर तत्परता के साथ उस पर कार्य किए जाने का निर्देश जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को दिया है।उन्होंने कहा है कि बरसात में वेक्टर जनित बीमारियों का प्रकोप फैलने की संभावना प्रबल होती है, इसलिए अभी से इस संबंध में पूरी कार्य योजना बना ली जाए और उस पर कार्य किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही कदापि न बरती जाए। 




जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन आज गूगल मीट के माध्यम से जुड़े सभी विभागों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जेई/एईएस के प्रभावी नियंत्रण हेतु साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता आदि  बिंदुओं पर कार्य योजना बना ली जाए।  गंबूजिया मछली के लिए तालाबों का चिन्हांकन कर लिया जाए तथा गांव में साफ-सफाई की भी कार्य योजना जिला पंचायत राज अधिकारी बना कर उसे सुनिश्चित कराएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि पिछले 2 वर्षों में  इस बीमारी से प्रभावित गांव की सूची उपलब्ध कराई जाए, ताकि उस पर रणनीति तैयार कर कार्य योजना बनाई जा सके।




निगरानी समिति कोविड-19 के साथ वेक्टर जनित बीमारियों के नियंत्रण में भी अपनी भूमिका निभाएंगे और सर्विलांस के कार्यों को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करेंगे। जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, मत्स्य अधिकारी सहित जुड़े सभी विभागों को इस बीमारी के नियंत्रण में उनके दायित्व से अवगत कराते हुए उसे पूरी तत्परता के साथ निर्वहन किए जाने का निर्देश संबंधित सभी अधिकारियों को दिया।



 जेई/एईएस बीमारी के नियंत्रण में सभी विभागों का अंतर विभागीय समन्वय जरूरी है, इसलिए वे आपसी समन्वय के साथ इसके लिए कार्य करें और जो भी कार्य योजना बने उस पर प्रभावी रूप से कार्य करना सुनिश्चित करेंगे। 



गूगल मीट की इस बैठक में  सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, सीएमओ डा आलोक पांडेय, डिप्टी सीएमओ डा सुरेंद्र सिंह, डा राजेंद्र प्रसाद, डा अंकुर, जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्ण कांत राय, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी गण व अन्य स्वास्थ विभाग सहित जुड़े विभागों के अधिकारी कर्मचारी गण आदि  इससे जुड़े रहे।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।