देवरिया: जनपद में 01 जून 2021 से प्रतिदिन सी0वी0सी0 का आयोजन कर प्रत्येक सी0वी0सी0 पर कम से कम 100 लोगो का टीकाकरण किया जायेगा, जिसमें 18-44 आयु वर्ग के 50 एवं 45 से ऊपर आयुवर्ग के 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं शिक्षक गण सम्मिलित होगें। इनके टीकाकरण हेतु सत्र स्थल का चयन किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी देवरिया आशुतोष निरंजन ने दी है
जिलाधिकारी देवरिया आशुतोष निरंजन ने कहा,''राजकीय शिक्षकों, परिषदीय शिक्षकों एवं सरकारी कर्मियों के टीकाकरण हेतु प्रेरणा भवन(विकास भवन परिसर), सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग कार्यालय के अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों हेतु नागरी प्रचारिणी सभा तथा समस्त राष्ट्रीयकृत बैंक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों हेतु सेन्ट्रल बैंक रीजनल कार्यालय नगरपालिका रोड देवरिया स्थल निर्धारित किया गया है। इस कार्य हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिरकारी एवं प्रबंन्धक सेन्ट्रल बैंक(लीड बैंक) को नोडल अधिकारी नामित किया है तथा उन्हे निर्देशित किया है कि वे संबंधित सीवीसी पर अपने विभाग के उक्त आयु वर्ग के लाभार्थियों का शतप्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन कराना सुनिश्चित करें।
आशुतोष निरंजन ने कहा,''साथ ही साथ01 जून, 2021 से 18 से 44 आयु वर्ग के समस्त नागरिकों हेतु कोविड टीकाकरण कार्यक्रम जनपद में विस्तारित किया जा रहा है। 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों के लिए, 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के छोटे बच्चों के माता-पिता की सुरक्षा हेतु अभिभावक स्पेशल सत्र स्थापित करते हुए निर्धारित गतिविधियों के साथ कोविड टीकाकरण किया जाना है।
उन्होंने बताया,''मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है कि वे जनपद में उक्त आयु वर्ग हेतु प्रतिदिन कम से कम 02 अभिभावक स्पेशल सी०वी०सी० स्थापित कराये। प्रत्येक अभिभावक स्पेशल सी०वी०सी० में प्रत्येक दिन 100 उपयुक्त अभिभावकों का कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
प्रत्येक सत्र में केवल 12 वर्ष के कम आयु के बच्चों के माता-पिता का टीकाकरण किया जाएगा। कोविन पोर्टल पर 12 वर्ष से कम आयु के माता-पिता अपना आनलाइन पंजीकरण अभिभावक स्पेशल सत्रों के लिए कराकर निर्धारित तिथि/ सत्र पर टीकाकरण कराने के लिए पहुंचेगे। टीकाकरण के समय अभिभावक को अपने बच्चे की उम्र 12 वर्ष से कम होने का प्रमाण (आधार कार्ड /जन्म प्रमाण पत्र /स्कूल आई.ई.डी. कार्ड) पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रत्येक सत्र पर प्रवेश द्वार पर एक गार्ड या सुरक्षाकर्मी द्वारा अभिभावकों के बच्चों के प्रमाण पत्र का सत्यापन करने के बाद ही उन्हें सत्र स्थल पर प्रवेश की अनुमति प्रदान की जाएगी।
उन्होंने बताया,''ऐसे अभिभावक या अन्य लाभार्थी जो 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उनको प्रवेश द्वार से वापस लौटा दिया जाए। उन्होने सीएमओ को 01 जून, 2021 से 18 से 44 आयु वर्ग के 12 वर्ष से कम आयु के अभिभावकों हेतु सत्र स्थापित एवं प्रकाशित करते हुए अभिभावक स्पेशल कोविड टीकाकरण सुचारू रूप से सम्पन्न कराये जाने का निर्देश दिया गया है।