मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा नेताओं ने पुलिसकर्मी से की बदसलूकी व मारपीट, आरोपियों को बचाने थाने पहुंचा भाजपा विधायक का भाई

देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में पुलिस आरक्षक से अभद्रता व मारपीट का मामला सामने आया है| भगवती सराय के सामने गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर भाजपा नेता व उनके समर्थक ने शुक्र…

भाजपा नेताओं ने पुलिसकर्मी से की बदसलूकी व मारपीट, आरोपियों को बचाने थाने पहुंचा भाजपा विधायक का भाई
भाजपा नेताओं ने पुलिसकर्मी से की बदसलूकी व मारपीट, आरोपियों को बचाने थाने पहुंचा भाजपा विधायक का भाई | फ़ोटो: TVL News

देवास:  मध्य प्रदेश के देवास जिले के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में पुलिस आरक्षक से अभद्रता व मारपीट का मामला सामने आया है| भगवती सराय के सामने गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर भाजपा नेता व उके समर्थक ने शुक्रवार रात को  पुलिस आरक्षक से अभद्रता मारपीट की है|इस दौरान काफी देर तक सड़क पर विवाद होता रहा। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।



इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, आरक्षक रामेंद्र भदौरिया एबी रोड से अपनी कार से गुजर रहे थे। तभी दो युवक वहां बाइक से ओवरटेक करते हुए गुजरे। इस दौरान आरक्षक और युवकों में गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों युवक आरक्षक पर डंडों के साथ टूट पड़े और हाथापाई करने लगे। इस मारपीट में आरक्षक की वर्दी भी फट गई।



सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मारपीट करने वाले आरोपियों को थाने ले गई। थाने में बीजेपी विधायक मनोज चौधरी के भाई बलराम चौधरी नाहर दरवाजा थाने पहुंचे|  उधर मामले में फरियादी आरक्षक रामेंद्र भदोरिया की शिकायत पर दोनों आरोपियों संजय सोनी निवासी नयापुरा व सुमित कटारिया कटारिया निवासी तुकोगंज रोड के खिलाफ धारा 353, 332, 294, 34 के तहत केस दर्ज किया गया।  बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी कार से आए थे और ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक भदौरिया को ,ठ....ल, कहकर संबोधित किया, गालीगलौज और मारपीट भी की।



देवास के एडिशनल एसपी मनजीत सिंह चावला ने बताया कि,''नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र में एक आरक्षक के साथ मारपीट की घटना हुई है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अभियुक्तों का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 4 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।