देवास। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद सुमन ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री सज्जन सिंह वर्मा की अनुशंसा पर देवास में दो
ओवर ब्रिजों की सौगात मिली थी, किंतु सरकार बदलने के उपरांत बिना किसी केंद्रीय विभाग के स्वीकृति के ब्रिज के मूल स्वरूप और स्थान को परिवर्तन किया गया।
पूर्व में भी कांग्रेस ने 1 जुलाई 2022 में इस हेतु औद्योगिक थाना पर आवेदन दिया था जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई
और देवास की जनता के घोर विरोध के बावजूद इसका निर्माण किया गया। फल स्वरुप सैकड़ो हादसे और कई दर्जनों मौतें ब्रिज पर हो चुकी है कांग्रेस पार्टी यह मांग करती है
कि ब्रिज के मूल स्वरूप और स्थान परिवर्तन करने वालों पर हत्या और आपराधिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करें।
साथ ही मृतकों के परिवार जनों को पांच-पांच लाख रुपए की राशि दे सरकार।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा, संतोष मोदी, पंकज वर्मा, कल्याण सिंह पंवार, इम्तियाज़ भल्लू, राजेश देवड़ा, धर्मेंद्र सिंह पटेल,
गोलू विजयवर्गीय, प्रतीक शर्मा, मुकेश झारेवाल, श्याम सुंदर, जितेंद्र मालवीय, मुदस्सर अली जगदीश रेवाल, बालमुकुंद अग्रवाल कैलाश
सोलंकी, राहुल चौहान, जगदीश मालवीय, जितेंद्र बोडाना शरद देवड़ा निलेश सोलंकी, अमितेश पांडे, श्वेतांक शुक्ला, राजेश अरवल सहित कांग्रेस जन और स्थानीय रहवासी मौजूद रहे