मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म 'डोलिया कहांर' को डायरेक्ट करेंगे निर्देशक देव पांडेय

हालही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव स्टारर वीर हनुमान की घोषणा की थी। जिसे किए महज एक वीक भी पूरा नहीं हुआ है। वही एक रत्नाकर कुमार ने एक और फिल्म की…

निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म 'डोलिया कहांर' को डायरेक्ट करेंगे निर्देशक देव पांडेय
निर्माता रत्नाकर कुमार की भोजपुरी फिल्म 'डोलिया कहांर' को डायरेक्ट करेंगे निर्देशक देव पांडेय | फ़ोटो: TVL News

हालही में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और फिल्म मेकर रत्नाकर कुमार ने खेसारी लाल यादव स्टारर वीर हनुमान की घोषणा की थी। जिसे किए महज एक वीक भी पूरा नहीं हुआ है। वही एक रत्नाकर कुमार ने एक और फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी हैं। जी हां आपने सही सुना है वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के बैनर तले अब भोजपुरी फिल्म 'डोलिया कहांर' की  घोषणा की गई है। जिसके निर्देशन की बागडोर निर्देशक देव पांडेय संभालने वाले हैं। और इस फिल्म का लेखन अरविंद तिवारी करने वाले है।


निर्माता रत्नाकर कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वे अपने ऑफिस में देव पांडेय के साथ खड़े हैं और तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि अनाउंसिंग फिल्म डोलिया कहांर डिरेक्टर बाय देव पांडेय, प्रोड्यूस बाय रत्नाकर कुमार, रिटेन बाय अरविंद तिवारी। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की लोकेशन का भी जिक्र कर दिया है कि फिल्म भारत के किन किन राज्यों में शूट होने वाली है। पोस्ट में रत्नाकर कुमार ने यूपी और बिहार को टैग किया है। अब इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म यूपी और बिहार में शूट होने वाली है।


इस अनाउंसमेंट से भोजपुरी दर्शकों में एक बार फिर से खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। क्योंकि वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के बैनर तले बनी अधिकतर फिल्में फैमेली ओरियंटेड फिल्म होती हैं। जिसे पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है। देव पांडेय के निर्देशन में बनने जा रही भोजपुरी फिल्म 'डोलिया कहांर' के नाम से ही प्रतीत हो रहा है कि एक पारिवारिक परिवेश वाली फिल्म होने वाली है। खैर इस बात का खुलासा तो रत्नाकर कुमार ही कर सकते हैं हम तो सिर्फ एक अंदाजा लगा सकते हैं कि फिल्म फैमेली के साथ बैठकर देख सकते है।



इसके साथ ही वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स ने दो फिल्में निर्देशक धीरू यादव के साथ दो फिल्में साइन की है वही इन फिल्मों की कहानी धर्मेंद्र सिंह लिखेंगे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।