मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

डायरेक्टर प्रेम की फिल्म 'केडी - द डेविल' का टीज़र 5 बड़े शहरों होगा रिलीज़ , जिसमें ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और अन्य सितारे शामिल होंगे

डायरेक्टर प्रेम की 'केडी - द डेविल' इस समय सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म के प्रति उत्साह को और बढ़ाने के लिए मेकर्स एक भव्य टीज़र लॉन्च इवेंट की योजना बना रहे हैं, जो 5 बड़े…

डायरेक्टर प्रेम की फिल्म 'केडी - द डेविल' का टीज़र 5 बड़े शहरों होगा रिलीज़ , जिसमें ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और अन्य सितारे शामिल होंगे
डायरेक्टर प्रेम की फिल्म 'केडी - द डेविल' का टीज़र 5 बड़े शहरों होगा रिलीज़ , जिसमें ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और अन्य सितारे शामिल होंगे | फ़ोटो: TVL News

डायरेक्टर प्रेम की 'केडी - द डेविल' इस समय सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। फिल्म के प्रति उत्साह को और बढ़ाने के लिए मेकर्स एक भव्य टीज़र लॉन्च इवेंट की योजना बना रहे हैं, जो 5 बड़े शहरों में आयोजित होगा। इसकी शुरुआत 10 जुलाई को मुंबई और हैदराबाद से होगी, इसके बाद 11 जुलाई को चेन्नई और कोच्चि में, और अंत में 12 जुलाई को बेंगलुरु में इसका समापन होगा।


टीज़र लॉन्च इवेंट में और भी चार चांद लगाने के लिए फिल्म की पूरी शानदार स्टारकास्ट शामिल होगी। इस इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे – ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, रेश्मा नानैया, निर्माता सुप्रीत और डायरेक्टर प्रेम।


केडी - द डेविल एक पीरियड एक्शन एंटरटेनर है जो 1970 के दशक के बेंगलुरु की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसे केवीएन प्रोडक्शन द्वारा प्रस्तुत किया गया है और निर्देशन किया है प्रेम ने। फिल्म में ध्रुव सरजा, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी, नोरा फतेही, रमेश अरविंद और वी. रविचंद्रन जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह पैन-इंडिया मल्टीलिंग्वल फिल्म तमिल, कन्नड़, तेलुगु, मलयालम और हिंदी में रिलीज़ होने जा रही है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 9 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।