मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मौनी अमावस्या पर माघ मेला क्षेत्र में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ विवाद, संतों से मारपीट का आरोप

प्रयागराज।मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर माघ मेला क्षेत्र में उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई जब ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को प्रशासन द्वारा संगम स्नान के लिए आगे…

मौनी अमावस्या पर माघ मेला क्षेत्र में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ विवाद, संतों से मारपीट का आरोप
मौनी अमावस्या पर माघ मेला क्षेत्र में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ विवाद, संतों से मारपीट का आरोप | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज।

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर माघ मेला क्षेत्र में उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई जब ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को प्रशासन द्वारा संगम स्नान के लिए आगे बढ़ने से रोक दिया गया। आरोप है कि प्रशासन ने शंकराचार्य जी से रथ छोड़कर पैदल जाने को कहा, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब शंकराचार्य जी संगम नोज की ओर स्नान के लिए जा रहे थे, तब उनके साथ चल रहे संतों को अधिकारियों द्वारा धक्का दिया गया और कथित रूप से उनके साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


आरोप है कि प्रशासन ने शंकराचार्य जी के रथ को जबरन संगम स्नान क्षेत्र से बाहर कर दिया, जिसे संत समाज ने अपमानजनक बताया। बताया जा रहा है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान लगभग तीन घंटे तक विवाद चलता रहा।


सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने इस दौरान दो बार शंकराचार्य जी के साथ चल रहे लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, शंकराचार्य जी बार-बार यह प्रश्न करते रहे कि उन्हें धक्का देने वाले लोग कौन थे और किस अधिकार से ऐसा व्यवहार किया गया।


गौरतलब है कि शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कुछ दिन पूर्व एक राष्ट्रीय समाचार चैनल पर माघ मेला और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर बयान भी दिया था, जिसके बाद से प्रशासन और संत समाज के बीच तनाव की स्थिति बताई जा रही थी।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 जनवरी 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 18 जनवरी 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।