मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज़) ने महाकाव्य 'आरआरआर' के लिए एक अविश्वसनीय डील की क्रैक!

बहुप्रतीक्षित मैग्नम-ओपस 'आरआरआर' इस साल 13 अक्टूबर को पूरे देश के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिलीज से पहले, उत्तर भारत थिएट्रिकल राइट्स, सैटेलाइट, म्यूजिक और 'आरआरआर' के…

डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज़) ने महाकाव्य 'आरआरआर' के लिए एक अविश्वसनीय डील की क्रैक!
डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज़) ने महाकाव्य 'आरआरआर' के लिए एक अविश्वसनीय डील की क्रैक! | फ़ोटो: TVL News

बहुप्रतीक्षित मैग्नम-ओपस 'आरआरआर' इस साल 13 अक्टूबर को पूरे देश के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिलीज से पहले, उत्तर भारत थिएट्रिकल राइट्स, सैटेलाइट, म्यूजिक और 'आरआरआर' के डिजिटल राइट्स प्रमुख स्टूडियो पेन इंडिया लिमिटेड को बेचे गए हैं।



"आरआरआर" को 2021 की सबसे बड़ी फिल्म के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि यह भव्य 'बाहुबली' श्रृंखला के बाद एसएस राजामौली की अगली फिल्म है। इस काल्पनिक कहानी में राम चरन और जूनियर एनटीआर को क्रमशः अल्लुरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की प्रतिष्ठित भूमिकाओं में दिखाया जाएगा जहाँ उनका लीजेंड बनने से पहले का सफ़र दिखाया जाएगा।



फिल्म की हालिया घोषणाओं और पोस्टर लुक को दर्शकों से प्यार और सराहना मिल रही है। मैग्नम-ऑप्स को वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में गिना जा रहा है, जो महामारी के बाद भारतीय सिनेमा को फिर से अपने पैरों पर खड़ा कर देगी।



कॉलेब्रेशन पर बात करते हुए डी.वी. दानय्या ने साझा किया, "इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तरीय दर्शकों तक ले जाने के लिए पेन इंडिया लिमिटेड के साथ जुड़ना खुशी की बात है। हमें विश्वास है कि यह फिल्म भाषा और क्षेत्र की सभी बाधाओं को तोड़ देगी। यह सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट होगी।"



पेन स्टूडियो के चेयरमैन और एमडी डॉ. जयंतीलाल गाडा ने साझा किया, "मैं एसएस राजामौली जी, डी.वी. दानय्या जी, एसएस कार्तिकेय जी और पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहता हूं कि उन्होंने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के साथ पार्टनरशिप करने के लिए हम पर पूरा भरोसा और विश्वास दिखाया है।"



वही, निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैं जयंतीलाल गडा और पेन इंडिया लिमिटेड के साथ एसोसिएट करके खुश हूं जो फिल्म को उत्तर भारतीय दर्शकों तक ले जाने में मदद करेंगे।"



एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित भारतीय सिनेमा के अन्य लोकप्रिय अभिनेताओं के साथ, आरआरआर एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित है।



जब से पैन-इंडिया मैग्नम-ओपस 'आरआरआर' की घोषणा हुई है, तब से दर्शक फिल्म का सिनेमाई जादू देखने का इंतजार कर रहे हैं।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।