मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

दुबौली न्यूज़ : दुदही विकास खंड में नियमों की धज्जियां, पूरी रात खुली रहती है शराब दुकान

दुदही विकास खंड के अंतर्गत आने वाले जंगल लाला छपरा दुबौली बाजार स्थित सरकारी शराब दुकान पर खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि यह दुकान न केवल देर…

दुबौली न्यूज़ : दुदही विकास खंड में नियमों की धज्जियां, पूरी रात खुली रहती है शराब दुकान
दुबौली न्यूज़ : दुदही विकास खंड में नियमों की धज्जियां, पूरी रात खुली रहती है शराब दुकान | फ़ोटो: TVL News


 दुदही विकास खंड के अंतर्गत आने वाले जंगल लाला छपरा दुबौली बाजार स्थित सरकारी शराब दुकान पर खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि यह दुकान न केवल देर रात बल्कि पूरी रात खुली रहती है, बल्कि शराब निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर बेची जाती है।


ग्रामीणों के अनुसार, दुकानदार विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से रातभर दुकान संचालन करता है और ग्राहकों से मनमाना पैसा वसूलता है। सरकार द्वारा तय किए गए रेट लिस्ट को दरकिनार कर, ग्राहकों को मजबूरी में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। इसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई न होना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है।


स्थानीय निवासियों का कहना है कि शराब की दुकान रातभर खुलने से क्षेत्र में नशे की लत बढ़ रही है, जिससे आए दिन विवाद, झगड़े और असामाजिक गतिविधियों में इजाफा हो रहा है। खासकर युवाओं पर इसका बुरा असर पड़ रहा है।


ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया तो स्थानीय जन आंदोलन करने को मजबूर होंगे।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 20 अप्रैल 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।