मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दुमका में शिक्षकों की LIVE पिटाई : प्रैक्टिकल में कम अंक देने पर गुस्साए छात्रों ने शिक्षकों को पेड़ से बांधकर पीटा...बरसाए डंडे, वीडियो बना किया वायरल

दुमका: झारखंड के दुमका के एक गाँव में स्कूली छात्रों ने अपने शिक्षकों को एक पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी| दुमका के गोपीकंदर उच्च विद्यालय के छात्रों को (9वीं कक्षा छात्रों को) प्रैक्टिकल में…

दुमका में शिक्षकों की LIVE पिटाई : प्रैक्टिकल में कम अंक देने पर गुस्साए छात्रों ने शिक्षकों को पेड़ से बांधकर पीटा...बरसाए डंडे, वीडियो बना किया वायरल
दुमका में शिक्षकों की LIVE पिटाई : प्रैक्टिकल में कम अंक देने पर गुस्साए छात्रों ने शिक्षकों को पेड़ से बांधकर पीटा...बरसाए डंडे, वीडियो बना किया वायरल | फ़ोटो: TVL News

दुमका: झारखंड के दुमका के एक गाँव में स्कूली छात्रों ने अपने शिक्षकों को एक पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई कर दी| दुमका के गोपीकंदर उच्च विद्यालय के छात्रों को (9वीं कक्षा छात्रों को) प्रैक्टिकल में कम अंक मिलने पर छात्रों ने विद्यालय के शिक्षकों को पेड़ से बांधकर पीटा। शिक्षक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 



 प्रैक्टिकल में कम अंक देने के लिए सरकारी उच्च विद्यालय के 9वीं क्लास के स्टूडेंट्स ने अपने टीचर और स्कूल के दो स्टाफ को पेड़ से बांधा और उनकी पिटाई कर दी। छात्रों का कहना है कि, प्रैक्टिकल में नंबर कम आने के कारण 10 लड़के फेल हो गये| इन लोगों ने हम लोगों को प्रैक्टिकल में नंबर दिया नहीं है| हमारी जिंदगी के साथ खिलवाड़ हुआ था, इन्‍हें इसका खामियाजा भुगतना होगा|



 गोपीकंदर के Block Education Extension अधिकारी सुरेंद्र हेब्रम ने बताया कि,''  हमें घटना की जानकारी मिली और सभी शिक्षकों से बातचीत की। जब हम वहां पहुंचे तो छात्रों ने कहा कि उन्हें प्रैक्टिकल में बहुत कम अंक दिए गए और उन्हें अपने शिक्षकों से पर्याप्त प्रतिक्रिया नहीं मिली|



पीड़ित शिक्षक कुमार सुमन ने बताया कि,'छात्रों ने मीटिंग करने के बहाने हमें फोन किया और कहा कि उनका रिजल्ट खराब हो गया है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि उनके प्रैक्टिकल मार्क्स रिजल्ट में शामिल नहीं थे। यह कार्य प्रधानाध्यापक को करना था। इसलिए हम इस संबंध में कोई कदम नहीं उठा सकते थे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 अगस्त 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।