नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-UG 2022 के परिणाम घोषित किए। राजस्थान की तनिष्का ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान हासिल किया। परिक्षा में 17.64 लाख उम्मीदवार शामिल थे। दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा और कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
परीक्षा 17 जुलाई, 2022 को आयोजित की गई थी और अनंतिम उत्तर कुंजी 31 अगस्त, 2022 को जारी की गई थी। आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 2 सितंबर, 2022 तक थी। इस वर्ष कुल 1872343 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे।
NEET UG 2022 Results: ऐसे करें चेक
एनटीए नीट की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध NTA NEET परिणाम 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।