निर्माता रत्नाकर कुमार और अवधेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्म 'एक परिन्दा' में माही श्रीवास्तव और अनिल रस्तोगी
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और फिल्म रत्नाकर कुमार ने एक फिर से अपनी नई सोच के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। जी हां हम बात कर रहे हैं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी फिल्म की। जिसका नाम है एक परिन…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें2 बार पढ़ा गया
निर्माता रत्नाकर कुमार और अवधेश मिश्रा की भोजपुरी फिल्म 'एक परिन्दा' में माही श्रीवास्तव और अनिल रस्तोगी | फ़ोटो: TVL News
वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के एमडी और फिल्म रत्नाकर कुमार ने एक फिर से अपनी नई सोच के साथ अपनी नई फिल्म की घोषणा की है। जी हां हम बात कर रहे हैं वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स की आगामी फिल्म की। जिसका नाम है एक परिन्दा। फिल्म के घोषणा पोस्टर के साथ इस फिल्म के दो किरदारों से पर्दा हटा दिया गया है, इस पोस्टर में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल रस्तोगी और भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद ही टेलेंटेड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव नजर आ रही है। फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन अभी चालू है। जल्द ही इस फिल्म के बाकी किरदारों से भी पर्दा हटा दिया जाएगा।
इस फिल्म को वर्ल्डवाइड चैनल जितेंद्र गुलाटी द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। फिल्म के लेखक और निर्देशन की बागडोर अभिनेता से निर्देशक बने अवधेश मिश्रा ने संभाल रखी है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं, वही इसकी को प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार हैं। फिल्म का म्यूजिक अमन श्लोक का है, वही कॉस्ट्यूम बादशाह खान की है। फिल्म के डीओपी जग्गी पाजी है।
निर्माता रत्नाकर कुमार ने फिल्म की घोषणा के साथ कहा कि इस फ़िल्म की कहानी पटकथा स्क्रीनप्ले डायलॉग रोमांस म्यूजिक से भरपूर है। फिल्म का नाम ही एक परिन्दा है तो ये आम फिल्मों से थोड़ा हटके होने वाली है। क्योंकि इसकी कहानी एक अलग ही कॉन्सेप्ट पर आधारित है। जिसको देखने के बाद हर कोई कह उठेगा वाह क्या बात है। कहानी पर हम धीरे धीरे आगे बढ रहे हैं। जिस पर काम चालू है। साथ ही साथ हम जल्द ही फिल्म को फ्लोर ले जाने वाले हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 10 मार्च 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।