मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कुदरहा में बिजली संकट गहराया: तीन ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण बेहाल

कुदरहा क्षेत्र में बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर के अंतर्गत आने वाले तीन गांवों—जिभियांव, कोइरी पुरवा, और शिवपुर में ट्रांसफार्मर पिछले कई…

कुदरहा में बिजली संकट गहराया: तीन ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण बेहाल
कुदरहा में बिजली संकट गहराया: तीन ट्रांसफार्मर खराब, ग्रामीण बेहाल — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा क्षेत्र में बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर के अंतर्गत आने वाले तीन गांवों—जिभियांव, कोइरी पुरवा, और शिवपुर में ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से खराब पड़े हैं, जिससे सैकड़ों घर अंधेरे में डूबे हुए हैं।


लालगंज फीडर से जुड़े जिभियांव गांव में 25 KVA का ट्रांसफार्मर बीते छह दिनों से खराब पड़ा है, जिससे करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति ठप है। वहीं कोइरी पुरवा में भी 25 KVA का ट्रांसफार्मर पांच दिन से खराब है, जिससे 32 घरों में अंधकार और गर्मी का कहर जारी है।


शिवपुर गांव में भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। वहां भी 25 KVA का ट्रांसफार्मर पांच दिन से खराब पड़ा है, जिससे 36 घरों में बिजली गायब है। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।


स्थिति की गंभीरता को लेकर जब विद्युत उपकेंद्र शंकरपुर के जेई मनीष सिंह को चार बार कॉल किया गया, तो उन्होंने न केवल फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा, बल्कि हर बार कॉल काट दी।


इस रवैये से साफ है कि अधिकारियों को जनता की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं। विभाग में जवाबदेही के अभाव और प्रशासनिक शिथिलता ने लापरवाह कर्मचारियों का मनोबल और बढ़ा दिया है।


ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द खराब ट्रांसफार्मरों को बदला जाए और मनमानी करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 जुलाई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।