मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

एक्शन-कॉमेडी में होगा सान्या मल्होत्रा का बोल्ड-झन्नाटेदार अवतार

मुंबई (अनिल बेदाग) : 'दंगल गर्ल' अब दिखेंगी धमाल मूड में। सान्या मल्होत्रा ने अपने आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म में निभाए गए बोल्ड और हटके किरदार को लेकर दिल खोलकर बातें की हैं। इस फिल्म में उनका अंदा…

एक्शन-कॉमेडी में होगा सान्या मल्होत्रा का बोल्ड-झन्नाटेदार अवतार
एक्शन-कॉमेडी में होगा सान्या मल्होत्रा का बोल्ड-झन्नाटेदार अवतार | फ़ोटो: TVL News
मुंबई (अनिल बेदाग) : 'दंगल गर्ल' अब दिखेंगी धमाल मूड में। सान्या मल्होत्रा ने अपने आने वाली एक्शन-कॉमेडी फिल्म में निभाए गए बोल्ड और हटके किरदार को लेकर दिल खोलकर बातें की हैं। इस फिल्म में उनका अंदाज़ होगा बिल्कुल नया एनर्जी से भरा, झकास और ज़रा हटके।

सान्या ने कहा, “जैसे ही मैंने स्क्रिप्ट सुनी, मेरे मन में बस एक ही बात आई – मुझे ये करना ही है! ये फिल्म एकदम quirky है, जबरदस्त एक्शन से भरी है और इसकी एनर्जी तो infectious है! सबसे मज़ेदार बात ये है कि मैं ऐसे ज़बरदस्त टीम का हिस्सा हूं जो ग्लोबल लेवल पर सोच रही है और कुछ बड़ा बनाने जा रही है। मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं कि लोग देखें हमने क्या धमाका तैयार किया है!”

इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं कपिल शर्मा, और इसे प्रोड्यूस कर रहा है आगाज़ एंटरटेनमेंट। प्रोड्यूसर नीरज तिवारी बोले, “हमेशा से हमारा विश्वास रहा है कि दमदार कहानियों में बहुत ताकत होती है। इस फिल्म के ज़रिए हम एक फ्रेश और एंटरटेनिंग कहानी ला रहे हैं  और ये तो बस शुरुआत है। हम अपने पार्टनर्स आगाज़ और ट्रैवलिन’ बोन के साथ मिलकर ये कर रहे हैं और जब सान्या मल्होत्रा और कपिल शर्मा जैसी शानदार टीम साथ आती है  तो नतीजा धमाकेदार होना तय है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम ऐसी फिल्में बनाना चाहते हैं जो सॉलिड सब्जेक्ट्स पर हों, ओरिजिनल हों और जिनसे ऑडियंस का दिल जुड़े। हमारी पूरी कोशिश है कि हम ऐसी कहानियाँ लाएं जो दिल से जुड़ें – यह तो सिर्फ आगाज़ है!”

डायरेक्टर कपिल शर्मा ने भी ज़ोरदार एक्साइटमेंट दिखाई, “सान्या मल्होत्रा जैसी एक्सेप्शनल एक्ट्रेस के साथ काम करना बहुत एक्साइटिंग है। स्क्रिप्ट बड़ी ही मज़ेदार है, और इसे लिखा है टैलेंटेड नुपुर पाई ने। मुझे नीरज तिवारी, रैटपैक स्टोरीज़ और ट्रैवलिन’ बोन जैसे ज़बरदस्त कोलैब से बहुत उम्मीदें हैं — और ये एक्शन-कॉमेडी को नए अंदाज़ में पेश करने जा रही है।”

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

मनोरंजन की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 16 जुलाई 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 16 जुलाई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।