मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

इंजन चोरी करने वाला गिरोह पुलिस के कब्जे में, 6 लिस्टर इंजन, पंपिंग सेट और TATA ACE हुआ बरामद

बस्ती। खेतों से इंजन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कलवारी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को…

इंजन चोरी करने वाला गिरोह पुलिस के कब्जे में, 6 लिस्टर इंजन, पंपिंग सेट और TATA ACE हुआ बरामद
इंजन चोरी करने वाला गिरोह पुलिस के कब्जे में, 6 लिस्टर इंजन, पंपिंग सेट और TATA ACE हुआ बरामद — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

बस्ती। खेतों से इंजन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कलवारी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने एक अंतर्जनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 लिस्टर इंजन, एक पंपिंग सेट और एक TATA ACE वाहन बरामद किया।


थनहवा–मुड़ियारी मोड़ के पास पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान घेराबंदी की थी। इस बीच वाहन चालक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। आरोपी चालक की पहचान रिजवान के रूप में हुई है।


पूछताछ में रिजवान ने कबूल किया कि चोरी किए गए इंजन वह कबाड़ी का काम करने वाले अमरजीत जायसवाल को बेचता था। उसकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने अमरजीत को भी हिरासत में ले लिया। अमरजीत चोरी के इंजनों की खरीद–फरोख्त का मुख्य कड़ी बताया जा रहा है।


पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने गिरफ्तारी करने वाली टीम—प्रभारी निरीक्षक कलवारी गजेंद्र प्रताप सिंह तथा एसओजी टीम—को सराहना करते हुए 25–25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया।


गिरोह के दो अन्य सदस्य मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 दिसंबर 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 5 दिसंबर 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।