मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

कुदरहा: विद्युत विभाग की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान

कुदरहा, बस्ती (राम-जानकी मार्ग): राम-जानकी मार्ग पर बैसिया चौराहे के पास एलटी लाइन का एक खंभा नीचे से पूरी तरह टूट चुका है। खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।झूलते ता…

कुदरहा: विद्युत विभाग की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान
कुदरहा: विद्युत विभाग की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान — बस्ती, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

कुदरहा, बस्ती (राम-जानकी मार्ग): राम-जानकी मार्ग पर बैसिया चौराहे के पास एलटी लाइन का एक खंभा नीचे से पूरी तरह टूट चुका है। खंभा कभी भी गिर सकता है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है।


झूलते तार: जर्जर पोल और लटकते केबल कई जगहों पर इतने नीचे हैं कि वे राहगीरों के सिर को छू रहे हैं। कुड़वा गांव के पास उमेश के खेत में भी एलटी केबल झूलती हुई पाई गई है।सड़क किनारे स्थित एक पोल में केबल को कपड़े से बांधा गया है, जो विभाग की घोर लापरवाही को दर्शाता है।

स्थानीय ग्रामीण (संदीप, अखिलेश, अंकेश और जीतबहादुर) के अनुसार, यह समस्या कई महीनों से बनी हुई है। विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वर्तमान में इसी टूटे हुए खंभे के सहारे बिजली की आपूर्ति जारी है, जो राहगीरों और किसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।


अधिकारियों का आश्वासन:

एसडीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि जूनियर इंजीनियर (JE) से एस्टीमेट बनवाकर विभाग को भेजा जाएगा, जिसके बाद जर्जर खंभे को बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Powered by Froala Editor

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 मार्च 2026 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 22 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

बस्ती की और खबरें कहाँ पढ़ें?

बस्ती की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।