मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का 58 वर्ष की उम्र में निधन, सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताया

कोलकाता: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अभिषेक चटर्जी (Abhishek Chatterjee) का निधन हो गया है| अभिषेक चटर्जी (Abhishek Chatterjee) 58 साल के थे| उन्होंने आज यानी 24 मार्च को आखिरी सांस ली| व…

बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का 58 वर्ष की उम्र में निधन, सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताया
बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी का 58 वर्ष की उम्र में निधन, सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताया | फ़ोटो: TVL News

कोलकाता: बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अभिषेक चटर्जी (Abhishek Chatterjee) का निधन हो गया है| अभिषेक चटर्जी (Abhishek Chatterjee) 58 साल के थे| उन्होंने आज यानी 24 मार्च को आखिरी सांस ली| वह इंडस्ट्री के पॉपुलर अभिनेता थे, जिन्होंने कई हिट सीरियल के अलावा फिल्मों में काम किया है| 



अभिषेक चटर्जी कल यानी 23 मार्च को एक शो की शूटिंग कर रहे थे और तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई| वह कई बार शूटिंग सेट पर गिरे, जिसके बाद शो के क्रू मेंबर्स ने उन्हें संभाला| जिसके बाद वह वापस घर लौट आए और घर पर ही अभिनेता का इलाज चला|



 रिपोर्ट के अनुसार,कहा जा रहा है कि अभिषेक चटर्जी बीमार होने के बावजूद अस्पताल नहीं जाना चाहते थे और वह सेट से घर चले गए थे| इसके बाद उनके परिवार वालों ने डॉक्टर को फोन किया और अभिषेक को मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया| वह ठीक महसूस कर रहे थे, लेकिन फिर रात में उनकी तबीयत और बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ा दिया|




पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाली अभिनेता अभिषेक चटर्जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। ममता बनर्जी ने अपने एक ट्वीट में लिखा- अभिषेक चटर्जी के अचानक हुए निधन की खबर सुनकर दुखी हूं| अभिषेक बहुत ही प्रतिभाशाली और अपनी अदाकारी में बहुत ही वर्सेटाइल थे| हम उन्हें मिस करेंगे| उनका जाना टीवी इंडस्ट्री और हमारी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है| उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं|

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 मार्च 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।