एटा (उत्तर प्रदेश): स्वीडन की युवती को फेसबुक पर भारतीय युवक से प्यार हुआ| भारत पहुंचकर युवती ने युवक से विवाह किया। 10 साल पहले फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई थी। फिर दोनों के बीच प्यार हो गया। भारत पहुंचक स्वीडन की रहने वाली क्रिस्टन लिबर्ट ने यूपी के एटा जिले के रहने वाले पवन से रचाई शादी|
भारत पहुंचकर स्वीडन की युवती क्रिस्टन लिबर्ट ने यूपी के एटा के पवन से शादी की| दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार सात फेरे लिए। दोनों की शादी अवागढ़ के प्रेमा देवी स्कूल में हुई|
क्रिस्टन लिबर्ट ने कहा, "मैं भारत इससे पहले भी आई हूं, मुझे भारत बेहद पसंद है और मैं इस शादी से बेहद खुश हूं।"
एटा के कस्बा अवागढ़ निवासी पवन कुमार ने डीईआई आगरा से 2013 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया| एमटेक की डिग्री एनआईटी दुर्गापुर से 2020 में पास की।
पवन कुमार के मुताबिक, ''2012 में फेसबुक से मैंने क्रिस्टल को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। करीब एक हफ्ते बाद उसने मेरी रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर ली। उसके बाद हाय-हेलो से शुरू हुआ सिलसिला लंबी बातचीत तक पहुंच गया। घंटों फेसबुक पर चैट करने लगे। अच्छी दोस्ती हो गई।