एटा: एटा के कचहरी चौराहे के पास एक महिला को उसके ससुराल वालों ने बीच सड़क पर बुरी तरह से पीटा। महिला का अपने पति के साथ केस चल रहा था, इसको लेकर ससुराल वालों ने बातचीत के लिए बुलाया और बीच सड़क पर पीट दिया। राहगीरों और महिला के पिता ने किसी तरह से उसे बचाया। यह घटना कल यानी शुक्रवार की है|
एटा SSP उदय शंकर सिंह ने आज शनिवार को बताया,'',''कल कचहरी परिसर में एक महिला ने पारिवारिक विवाद के कारण अपने जेठ और देवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। जांच की जा रही है, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|
दरअसल, एटा के रेवाड़ी की रहने वाली ललिता पुत्री महेश ने बताया कि 5 साल पहले उसकी शादी एटा के ही रहने वाले मनोज के साथ हुई थी। शादी के बाद ही पति और ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करने लगे। जिसके बाद वह अपने पिता के घर पर आकर रहने लगी और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का केस किया। इस मामले में मनोज कुमार जेल में बंद है।
इसी केस में मनोज ने बेल एप्लीकेशन दी थी, जिसका विरोध करने के लिए वह आज कचहरी पहुंची थी। ललिता ने बताया, जेठ औरऔर देवर ने मुझसे कहा कि मैं अपना केस वापस ले लूं नहीं तो वे मुझे मार देंगे। जब उसने इनकार किया तो जेठ ने उसके साथ अभद्रता की|
ललिता के मुताबिक,''अचानक जेठ सनी, देवर गुड्डू और विकास और उनके कई साथियों ने कचहरी परिसर में ही उसे पीटना शुरू कर दिया और लात-घूसों से उसे जमकर पिटाई की है। इसमें महिला को गंभीर चोटें आई हैं। राहगीरों और महिला के पिता ने किसी तरह से उसे बचाया।