इटावा: जमीनी विवाद में युवक ने लोहे की छड़ से पीट-पीटकर चचेरे भाई को मार डाला
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भाई ने जमीन के विवाद में चचेरे भाई की हत्या कर दी। इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में जमीन के विवाद में व्यक्ति ने लाठी डंडे, कुल्हाड़ी और सरिया से हम…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
इटावा: जमीनी विवाद में युवक ने लोहे की छड़ से पीट-पीटकर चचेरे भाई को मार डाला | फ़ोटो: TVL News
इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भाई ने जमीन के विवाद में चचेरे भाई की हत्या कर दी। इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर में जमीन के विवाद में व्यक्ति ने लाठी डंडे, कुल्हाड़ी और सरिया से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया| हत्यारोपी भाग जाने में सफल हो गए है।आरोपी पूर्व से अपराधी रहा है और बलात्कार के आरोप में 5 साल की सजा काटकर कुछ दिन पहले ही लौटा था|
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने बताया,''रात 12 :00 बजे जसवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में व्यक्ति ने सरिया से पीट-पीटकर युवक को अधमरा कर दिया| जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई है|
SSP डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने बताया,'' शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|परिजनों के तहरीर पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी|
मृतक के परिजनों ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी है और बलात्कार के आरोप में सजा काटकर जेल से लौटा है| मृतक लाल सिंह 23 वर्ष(पुत्र वीर सिंह) का युवक था और 6 महीने पहले ही इसकी शादी हुई थी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 16 अप्रैल 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।