मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

इटावा में 6 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार

इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया। जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से मॉ के साथ शामिल होने गई छह साल की मासूम लड़की…

इटावा में 6 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार
इटावा में 6 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ़्तार | फ़ोटो: TVL News

इटावा:  उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार किया। जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह से मॉ के साथ शामिल होने गई छह साल की मासूम लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म किये जाने की घटना ने पुलिस अमले में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।



पुलिस ने बताया,''क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर के नेतृत्व में एसओजी व सर्विलांस टीम, थाना पछायगांव पुलिस एवं थाना बढपुरा पुलिस द्वारा 06 वर्षीय नाबालिग बालिका का अपहरण कर बालिका से दुष्कर्म करने वाले 01 अभियुक्त को मात्र 05 घंटे में गिरफ्तार किया|




इटावा पुलिस के मुताबिक,''02/03 मई, 2022 को डायल यूपी 112 के माध्यम से थाना बढपुरा पुलिस को थाना क्षेत्र बढपुरा से 06 वर्षीय नाबालिक बालिका के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार बालिका की सकुशल बरामदगी हेतु तीन टीमों का गठन किया गया । गठित टीमों द्वारा साक्ष्यों को संकलित कर बालिका की बरामदगी हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे थे इसी क्रम में बालिका को उसके ही गांव के बाहर से बरामद किया गया एवं बालिका से साथ घटित घटना के संबंध में थाना बढपुरा पर मु0अ0सं0 34/22 धारा 363,323,376 एबी भ???दवि व 5एम/6 पॉक्सो एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया।




गठित टीमों द्वारा साक्ष्य संकलित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही थी जिसमें संकलित साक्ष्य एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को आज 3 मई को थाना बढपुरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रतनपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया।




पुलिस के मुताबिक,''पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर दुष्कर्म किया। कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर ही ले जाकर मासूम से आरोपी ने दुष्कर्म किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मासूम को जिला अस्पताल के बाद बेहतर ऊपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।



इटावा के SSP जय प्रकाश ने बताया, "कल रात सूचना मिली कि एक 6 साल की बच्ची का जानने वाला आदमी उस बच्ची को ले गया है....।" FIR दर्ज़ की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरामद किया। आरोपी को गिरफ़्तार किया गया है|



जानकारी के अनुसार,' इटावा जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के गेस्ट हाउस में 'सोमवार रात विवाह कार्यक्रम चल रहा था। इसमें आई एक मासूम करीब साढ़े 11 बजे गायब हो गई। परिजनों और अन्य रिश्तेदारों ने उसकी तलाश करने के साथ ही 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच घंटे के बाद पास के खेत से बच्ची को ढूंढ लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी अमित पछाएगांव का रहने वाला है पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। 





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 मई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।