बकेवर कस्बे के औरैया रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में सात साल की दलित बच्ची को चॉकलेट के बहाने से बहला फुसलाकर एक युवक ने हवस का शिकार बनाया।
परिवार के ढूंढने पर जब बच्ची गेस्ट हाउस में नहीं दिखी तो परिवार ने हड़कंप मच गया।
गेस्ट हाउस के आसपास देखने पर एक युवक के साथ बच्ची खेत की तरफ से खून से लथपथ आती दिखाई दी।
गेस्ट हाउस में मौजूद लोगों ने आरोपी युवक को दबोच लिया और पुलिस को सूचना देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
बच्ची की नाजुक हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
इधर, घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह और थाना बकेवर प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी, फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे।